July 13, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsCrimeHaryanaHaryana CrimeHaryana NewsLatest NewsPanipatPANIPAT NEWS

शादी से पहले बड़े-बड़े दावे, बाद में निकला सब झूठ!

वॉयस ऑफ पानीपत (हिमांशी चावला ) – पानीपत के मॉडल टाउन थाना क्षेत्र कॉलोनी में रहने वाली एक विवाहित महिला ने अपने सास-ससुर और पति के खिलाफ शादी के नाम पर धोखाधड़ी और जबरन कर्ज में फंसाने और शारिरीक और मानसिक रुप से प्रताड़ित करने के मामले में पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई है ।
साथ ही पीड़िता का यह आरोप है की शादी से पहले लड़के वालों ने आलीशान घर और अच्छी नौकरी होने के दावे किए थे, और साथ ही ये भी बताया कि 12 दिसम्बर 2016 को उनकी करण चौधरी के साथ शादी हुई थी जो की पानीपत के TDI सिटी में रहता है, लेकिन शादी के बाद जैसे ही पीड़िता अपने ससुराल गई तब उसे पता चला की जो टीडीआई वाला घर है वो इनका खुद का नहीं बल्कि वो रेंट पर है । पीड़िता ने बताया की शादी से पहले उन्होनें दावा किया था की ये उनका खुद का घर है और साथ ही ये भी कहा था की करण नामचीन कंपनी में 80 हजार रुपये महीने की नौकरी कर रहा है और साथ ही प्रोपर्टी डिलिंग का भी काम करता है । पीड़िता का आरोप है कि शादी के बाद उसे धीरे-धीरे पता चला कि उससे कई बातें छिपाई गई थीं। उसका कहना है कि पति की नौकरी और कमाई को लेकर जो जानकारी शादी से पहले दी गई थी, वह सब झूठ है । इसके बाद ससुराल में उसके अपने ससुराल वालो के साथ आए दिन झगड़े होने लगे।
पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसके पति ने उसके नाम और दस्तावेजों का इस्तेमाल करके कई बैंकों से लोन लिए था । लोन की किस्तें समय पर नहीं भरी गईं, जिसके कारण बैंक के रिकवरी एजेंट उसे बार-बार फोन कर परेशान करने लगे। उसने यह भी बताया कि उसके नाम पर लोन लेकर एक गाड़ी खरीदी गई थी, लेकिन किस्तें न भरने पर बैंक ने गाड़ी जब्त कर ली, जिससे उसका सिबिल (CIBIL) स्कोर भी खराब हो गया।

थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट

महिला का आरोप है कि उसका पति अक्सर शराब पीकर घर आता था और उसके साथ गाली-गलौज व मारपीट करता था। जब उसने इसकी शिकायत अपने सास-ससुर से की तो उन्होंने कहा की वो लड़का है उसे गुस्सा तो आएगा ही।

इसके अलावा, पीड़िता का कहना है कि उसे घर से बाहर जाने की आजादी नहीं थी। उसका मोबाइल फोन भी चेक किया जाता था और पूजा-पाठ करने पर उसका मजाक उड़ाया जाता था। महिला का आरोप है कि इन सब कारणों से उसे लंबे समय तक मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना झेलनी पड़ी। साथ ही ज्योति ने बताया की 13 अप्रैल को वो बहुत ज्यादा शराब पीकर आया था और पीड़िता को पीटने लगा,उसके बाद जैसे ही उसने अपने भाई और मां को फोन किया तो आरोपी पति ने उसे धक्का दे दिया जिससे उसका चश्मा भी टूट गया । जब उसका भाई और मां उसे बचाने ससुराल पहुंचे, तो आरोपी पति, सास-ससुर और जेठ अमित चौधरी ने उनके साथ भी गलत व्यवहार किया। उसके ससुराल वालों ने उसका मोबाइल छीन लिया और जान से मारने की धमकी देते हुए उसे गंभीर हालत में घर से बाहर निकाल दिया ।
इन आरोपों के आधार पर पीड़िता ने अपने पति, सास और ससुर के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

अपडेट हुए पेट्रोल-डीजल के नए रेट्स, जानिए क्या आपके शहर में बदले दाम

Voice of Panipat

Haryana में अचनाक बिगड़ी 120 लोगों की तबीयत, अस्पताल में भर्ती

Voice of Panipat

SDM का सख्त संदेश: मतदाता सूची में चूक करने वालों पर होगी कार्रवाई

Voice of Panipat

Leave a Comment