25 C
Panipat
October 10, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsCrimeHaryanaHaryana CrimeHaryana NewsLatest NewsPanipat

मंदिर के पुजारी पर हमला ,मा#रपीट कर तोड़ी टांग !

वॉयस ऑफ पानीपत (आयुषी त्यागी)–
हरियाणा के कुरुक्षेत्र से पुजारी के साथ दरगाह सेवादार द्वारा लड़ाई और मारपीट करने का शर्मसार मामला सामने आया है। मामले ने गंभीर मोड़ तब लिया, जब दरगाह सेवादार ने मारपीट में पुजारी की पीट-पीटकर टांग तक तोड़ दी और खून से लथपथ हालत में उन्हें चौराहे पर ही तड़पता छोड़ दिया।

मामला कुरुक्षेत्र के अदानी गांव का है। जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह 4 बजे पुजारी योगिराज मंदिर में आरती की तैयारी कर रहे थे। उस समय मंदिर के पास ही बनी नकोदर पीर की दरगाह का सेवादार पंकज अपने एक साथी के साथ वहां आया और पुजारी के साथ गाली-गलौज करने लगा। थोड़ी देर बाद उसने अपनी पत्नी से लाठी मंगवाई और मारपीट शुरू कर दी, जिसमें पुजारी की टांग तक टूट गई। इसके बाद भी आरोपी सेवादार पंकज नहीं रुका और पुजारी के गले में गमछा डालकर उसे घसीटते हुए गांव के चौराहे तक ले गया और उन्हें खून से लथपथ हालत में दर्द से तड़पता हुआ छोड़ गया। मामला तब सामने आया, जब सुबह ग्रामीणों की नजर सड़क पर खून के निशानों पर गई, जिसके बाद ग्रामीणों ने पुजारी को चौराहे पर पड़ा हुआ देखा। जल्द ही पुजारी को LNJP अस्पताल पहुंचाया गया और पुलिस को भी सूचना दी गई।

सीसीटीवी में कैद हुआ पुजारी को घसीटता आरोपी

बताया जा रहा है कि पुजारी के आने से दरगाह पर श्रद्धालु कम आते थे, जिससे दरगाह सेवादार पुजारी से रंजिश रखता था और पुजारी को मारने की धमकी भी दे चुका था। जबकि पुजारी मंदिर में बहुत साल पहले से काम करते थे और बीच में उनके जाने पर गांववालों ने ही दो हफ्ते पहले उन्हें मंदिर में दोबारा बुलाया था।

फिलहाल थाना सदर SHO रणधीर सिंह के अनुसार, पुलिस ने आरोपी पंकज व अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

23 दिसंबर को PANIPAT आएंगे पहलवान बजरंग पूनिया, ट्वीट करके दी जानकारी

Voice of Panipat

CM मनोहर लाल ने किया एलान- PM मोदी के जन्मदिन तक हरियाणा मनाएगा शिक्षा पर्व.

Voice of Panipat

23 सितंबर को आयोजित होने वाला गृह मंत्री अनिल विज का जनता दरबार रद्द

Voice of Panipat