25 C
Panipat
October 10, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsINFORMATIVELatest News

सिरसा में 8 महीने में तीसरा SHO हटाया, शिकायतों पर SP की बड़ी कार्रवाई..

वॉयस ऑफ पानीपत (हिमांशी चावला ) – सिरसा जिले के रानिया थाना प्रभारी (SHO) सुखबीर सिंह को लाइन हाजिर कर दिया गया है । उनकी जगह फिहलाल एडिशनल SHO को थाने का चार्ज दिया गया है । सुखबीर सिंह को पहला थाना प्रभारी बनाया गया था । इससे पहले वो सीएआईए में तैनात थे और हाल ही में पंचकूला से ट्रांसफर होकर सिरसा आए थे । पिछले 8 महीने में रानियां थाने से हटाए जाने वाले वो तीसरे SHO थे ।


पीएआई गुरमवींद्र सिंह मान

जानकारी के अनुसार सुखबीर सिंह के खिलाफ लगातार शिकायतें आ रही थी ,थाने में आने वाले लोगों का आरोप था की उनका व्यवहार सही नही था और कई मामलों की समय पर कार्यवाही नहीं की जा रही थी। साथ ही उनका घरेलू मामला भी सामने आया है । बताया जा रहा है की इसी बीच वो कुछ समय से थाने में भी उपस्थित नहीं थे और उनका फोन भी स्विच ऑफ आ रहा था । सिरसा के एस.पी. दीपक ने बताया की सुखबीर सिंह के खिलाफ लगातार शिकायतें मिल रही थी और उनके लोगो का कहना था की थाने में उनकी सुनवाई नहीं हो रही और पुलिस का रवैया भी सही नहीं था । शिकायत के बाद उन्हें थाना प्रभारी के पद से हटाकर लाइन हाजिर कर दिया गया ।
रानियां थाना पिछले कुछ महीनों से चर्चा में है इससे पहले नशे से हुई मौतों के मामले में थाना प्रभारी दिनेथ को निलंबित किया गया था । उनके बाद गुरविदर सिंह मान को जिम्मेदारी दी गई,लेकिन करीब उन्हें भी 3 महीनें पहले किसी मामले में स्सपेंड कर दिया था । सुखबीर सिंह को हटाने के बाद नए थाना प्रभारी नियुक्त कर दिया गया है । अब देखना होगा की वह कब तक काम कर पाएंगे इससे पहले एक औऱ थाना अध्यक्ष नशे से मौत के मामले में बदले गए,लेकिन अब वजह खास है ।
लगातार तीसरी बार SHO बदलने से एक बार फिर रानियां थाना चर्चा में है । पुलिस का कहना है की आम लोगो की शिकायतों को गंभीरता से लिया जाएगा और थाने में बेहतर व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्यवाही की जाएगी ।


TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

पानीपत में बेटी के नाम पर रचा हनीट्रेप का खेल, छेड़छाड़ में फंसा मांगे 12 लाख

Voice of Panipat

HARYANA:- 8 महीने पहले हुई थी शादी, ससुराल वालों ने विवाहिता को मायके से कार लाने का बनाया दबाव

Voice of Panipat

PANIPAT-एक मैसेज ने युवक की उड़ाई नींद ,जब बैंक का खाता किया चैक…….

Voice of Panipat