25 C
Panipat
October 10, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsEducationIndia NewsINFORMATIVELatest News

2027 में NEET-UG की परीक्षा चलेगी 6 दिन, होगी कंप्यूटर बेस्ड..

वॉयस ऑफ पानीपत(तमन्ना गोयल) – NEET-UG की परीक्षा हर साल NTA (नेशनल टेस्टिंग एजेंसी) के द्वारा मेडिकल कॉलेजों में दाखिले के लिए आयोजित की जाती है। जिसमें हर साल करीब 25 लाख कैंडिडेट्स हिस्सा लेते हैं। NEET पेपर लीक विवाद के बाद अब इसमें बदलाव किए जा रहे हैं। जिसके तहत यह परीक्षा अब पूरी तरह से कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में कराई जाएगी। जिसके लिए देश भर में 1 हजार से ज्यादा परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे। साथ ही NEET-UG की परीक्षा 2027 में कम से कम 6 दिन चलेगी। इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा JEE की तरह NEET की परीक्षा भी अलग-अलग दिनों में आयोजित होगी।

अब होंगी कंप्यूटर बेस्ड परीक्षा

क्या है बदलाव की वजह:-
NEET परीक्षा के पेपर लीक और अन्य गड़बड़ियों के बाद यह बदलाव किया जा रहा है। केंद्र सरकार ने घोषणा की थी कि NEET-UG की परीक्षा अब पेन-पेपर की बजाय CBT मोड में कराई जाएगी। इस बदलाव के लिए शिक्षा और स्वास्थ्य मंत्रालय के बीच कई वर्षों से बात चल रही थी, परंतु पेपर लीक विवाद के बाद यह बातचीत तेज हुई। हाल ही में 3 मई को यह परीक्षा हुई थी जिसके बाद 7 मई को NTA को परीक्षा में कुछ गड़बड़ी की सूचना मिली थी जिसके चलते 12 मई को यह परीक्षा रद्द कर दी गई और 15 मई को NEET री-एग्जाम की तारीख का ऐलान किया गया। इसी कारण से शिक्षा मंत्रालय और NTA ने शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए 2027 में NEET-UG की परीक्षा में ये बदलाव लेने का फैसला किया है।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

दहेज के लिए बहन को पीटा , बचाने पहुंचे भाई की हत्या..

Voice of Panipat

Haryana सरकार ने ग्रुप-D के कर्मचारियों को दिया दिवाली का तोहफा

Voice of Panipat

मौसम विभाग ने दी जानकारी, हरियाणा यूपी सहित इन राज्यों में 3 दिन भारी बरसात की चेतावनी

Voice of Panipat