26.2 C
Panipat
October 7, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana News

नवजात ICU बना पार्टी हॉल? वायरल वीडियो के बाद लिया गया एक्शन..

वॉयस ऑफ पानीपत (आयुषी त्यागी) – हरियाणा के झज्जर जिले से एक सरकारी अस्पताल में लापरवाही का गंभीर मामला सामने आया है। मामला बहादुरगढ़ सिविल अस्पताल के स्पेशल न्यूबॉर्न केयर यूनिट (SNCU) के ICU वार्ड का है, जहां डॉक्टरों और अस्पताल स्टाफ द्वारा पार्टी किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

सोमवार को वायरल हुए 54 सेकंड के वीडियो में दो डॉक्टरों समेत कई नर्सें और अन्य स्टाफ सदस्य SNCU के ICU वार्ड के अंदर पिज्जा और गोलगप्पों की पार्टी करते दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह पार्टी डॉ. जीतांशु के प्रमोशन की खुशी में आयोजित की गई थी। मामले को गंभीर इसलिए माना जा रहा है क्योंकि SNCU वार्ड उन नवजात शिशुओं के लिए होता है, जिनका जन्म समय से पहले हुआ हो या जो गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे हों। ऐसे वार्डों में संक्रमण से बचाव के लिए स्वच्छता के कड़े नियम लागू होते हैं और किसी भी प्रकार की खाद्य सामग्री अंदर ले जाना पूरी तरह प्रतिबंधित होता है।

हालांकि, कथित तौर पर जिस समय पार्टी की गई, उस वक्त वार्ड में कोई मरीज भर्ती नहीं था। इसके बावजूद अस्पताल प्रशासन ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए संबंधित डॉक्टरों और स्टाफ को भविष्य में ऐसी गलती दोबारा न करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही उन्हें नोटिस जारी कर आवश्यक कार्रवाई भी की गई है। वहीं, झज्जर की चीफ मेडिकल ऑफिसर डॉ. मंजू कड़ियां ने मामले का संज्ञान लेते हुए बहादुरगढ़ के PMO डॉ. देवेंद्र मेघा की निगरानी में जांच कमेटी गठित कर दी है। कमेटी पूरे मामले की जांच करेगी, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

HARYANA के इन जिलों में ऑड-इवन फॉर्मूला लागू करने की तैयारी, पढ़िए पूरी खबर

Voice of Panipat

हरियाणा के सिविल अस्पतालों में कई गड़बड़ियां आई सामने

Voice of Panipat

Haryana: हरियाणा के गुरुग्राम में पुलिस की एडवाइजरी, कर्मचारियों को दो दिन वर्क फ्रॉम होम की सलाह

Sahab Ram