37.3 C
Panipat
July 4, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsCrimeIndia CrimesLatest News

45 दिन तक छिपा रहा पत्नी का राज, बाथरूम तोड़ा तो खुल गया राज..

वॉयस ऑफ पानीपत (आयुषी त्यागी) – आगरा से एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। यहां एक महिला ने अपने पति की हत्या कर उसके शव को घर के बाथरूम में दफना दिया और ऊपर नया फर्श बनवाकर करीब 45 दिनों तक इस राज को छिपाए रखा। आखिरकार अब परिवार के एक सदस्य के शक के बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ।

आगरा के सिकंदरा क्षेत्र स्थित रेणुका धाम कॉलोनी में रहने वाली रूबी अपने पति सुरेंद्र कुमार शर्मा, सास और दो बेटियों के साथ रहती थी। आरोप है कि पति की शराब पीकर मारपीट करने की आदत से परेशान होकर उसने उसकी हत्या की साजिश रची।

पत्नी रूबी और पति सुरेंद्र शर्मा

जानकारी के अनुसार, 17 मई 2026 को रूबी ने खीर में 18 नींद की गोलियां मिलाकर अपने पति सुरेंद्र शर्मा (44) को खिला दीं। अगले दिन 18 मई को सुरेंद्र मृत अवस्था में मिला। इसके बाद घबराई रूबी ने शव को घर के बाथरूम में गड्ढा खोदकर दफना दिया। बताया जा रहा है कि उसी शाम उसने अपने जेठ अनिल शर्मा को फोन कर किसी पुलिस मामले का हवाला देते हुए बच्चों और सास को अपने साथ राजस्थान ले जाने के लिए कहा। जब अनिल ने विस्तार से जानकारी लेनी चाही तो उसने कुछ भी स्पष्ट नहीं बताया। अगले दिन, 19 मई को रूबी ने दोबारा फोन कर कहा कि उसका पति उससे झगड़ा करके 5,000 रुपये लेकर घर छोड़कर चला गया है। उसने अकेले घर में मन नहीं लगने की बात कहकर खुद भी राजस्थान जाने का फैसला किया। करीब एक सप्ताह बाद वह वापस आगरा लौटी और मजदूरों से बाथरूम का फर्श पक्का करवा दिया। हालांकि, काफी समय बीतने के बाद भी जब सुरेंद्र का कोई सुराग नहीं मिला तो परिवार ने 26 मई को उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। मृतक के बड़े भाई अनिल शर्मा के अनुसार, गुमशुदगी दर्ज होने के बाद रूबी लगातार पुलिस और परिजनों के साथ सुरेंद्र की तलाश में शामिल रही, जिससे किसी को उस पर संदेह नहीं हुआ। हालांकि, अनिल को शुरू से ही उस पर शक था। उन्होंने रूबी से खुलकर बात की और भरोसा दिलाया कि यदि वह किसी परेशानी में है तो सच बता दे। इसके बाद रूबी ने पूरी घटना स्वीकार कर ली।

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी रूबी

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बाथरूम का फर्श तुड़वाया गया। वहां से शव के गल जाने के कारण केवल कंकाल बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार, मामले की फॉरेंसिक जांच के लिए विशेषज्ञों की टीम गठित की जा रही है, ताकि सभी तथ्यों की पुष्टि की जा सके। फिलहाल पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और सभी पहलुओं की पुष्टि के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

PANIPAT:- हिट एंड रन योजना पर कार्य न करने वाले अस्पताल संचालकों के होगे लाइसेंस रद्द !

Voice of Panipat

नारी तू नारायणी उत्थान समिति ने मनाया स्थापना दिवस, पौधारोपण कर शिक्षकों को दिया अवार्ड

Voice of Panipat

PANIPAT:- घरों से गैस सिलेंडर चोरी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, 9 गैंस सिलेंडर बरामद

Voice of Panipat

Leave a Comment