34.2 C
Panipat
October 3, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsCrimeHaryanaHaryana CrimeHaryana NewsLatest NewsPanipatPanipat CrimePANIPAT NEWS

पानीपत नगर निगम का जेई रोहित सैनी करोड़ो की ठगी मे गिरफ्तार, 8 दिन के रिमांड पर

वॉयस ऑफ पानीपत ( ब्यूरो)- पानीपत नगर निगम के JE रोहित सैनी को साढ़े तीन करोड़ रुपए की ठगी मामले में गिरफ्तार कर 8 दिन के रिमांड पर लिया गया है,करनाल निवासी रोहित इस मामले के मुख्य आरोपी और कृषि विभाग में बेलदार मोहित सैनी का भाई है,रोहित सैनी पंचकूला में जेई है जबकि उन्हें पानीपत का भी अतिरिक्त कार्यभार भी है ,पूरा मामला पढ़िए।

मास्टरमाइंड मोहित सैनी

दरअसल, दिल्ली में पिछले 30 वर्षों से संचालित शिव नरेश स्पोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी खेल सामग्री और खेल यूनिफॉर्म का उत्पादन करती है। कंपनी के निदेशक शिव प्रकाश सिंह के अनुसार, वर्ष 2023 में उनकी कंपनी ने हरियाणा ओलंपिक एसोसिएशन को करीब 2.50 करोड़ रुपये का खेल सामान उपलब्ध कराया था, जिसका भुगतान नहीं किया गया था।

वर्ष 2025 में जसवंत नाम के एक व्यक्ति ने फोन पर कंपनी निदेशक से संपर्क किया और खुद को हरियाणा खेल विभाग का ऑब्जर्वर और फाइनेंसर बताया। भरोसा जीतने के लिए उसने भाला फेंक में विश्व चैंपियन रह चुके  हरियाणा के खिलाड़ी नीरज चोपड़ा के साथ अपनी तस्वीर भी दिखाई। इस पर विश्वास करते हुए कंपनी निदेशक ने उसकी मांग के अनुसार अलग-अलग बैंक खातों में समय-समय पर 50-50 लाख रुपये की रकम ट्रांसफर की। ये खाते जसवंत के परिचितों के बताए जा रहे हैं। जसवंत का दावा था कि वह कंपनी के भुगतान से जुड़ी फाइल आगे बढ़ाने के लिए यह पैसा मांग रहा है। हालांकि, लंबे समय तक भुगतान नहीं मिलने पर कंपनी निदेशक ने हरियाणा ओलंपिक एसोसिएशन से संपर्क किया। वहां से पता चला कि न तो जसवंत नाम का कोई व्यक्ति विभाग से जुड़ा है और न ही कंपनी के भुगतान को लेकर कोई प्रक्रिया चल रही है।

जांच में सामने आई सच्चाई –

इसके बाद कंपनी निदेशक ने दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि जसवंत के नाम से पहचान बताने वाला व्यक्ति असल में हरियाणा के पंचकूला नगर निगम का जेई रोहित सैनी है। जिसके पास पानीपत नगर निगम का अतिरिक्त कार्यभार भी है….. जांच में यह भी सामने आया कि उसकी पत्नी नेहा हरियाणा पुलिस में सब-इंस्पेक्टर के पद पर तैनात है, जबकि इस पूरे मामले का मास्टरमाइंड उसका भाई मोहित सैनी बताया जा रहा है। वही इसका तीसरा भाई करनाल से पार्षद रह चुका है….जानकारी के मुताबिक, मोहित सैनी पर सट्टेबाजी के कारण भारी कर्ज हो गया था। इसी कर्ज को चुकाने के लिए उसने कथित तौर पर ठगी के प्लान को अंजाम देने का रास्ता अपनाया। फिलहाल दिल्ली पुलिस मामले की गहनता से जांच में जुटी हुई है। क्राइम ब्रांच द्वारा रोहित सैनी को आठ दिन के रिमांड पर लिया गया है। उसका दावा है कि उसके बैंक खाते में केवल चार लाख रुपये आए थे, बाकी रकम उसके भाई मोहित सैनी के खातों में ट्रांसफर हुई है। अब पुलिस मोहित सैनी की तलाश में जुटी हुई है और जल्द ही मामले में और खुलासे होने की उम्मीद है।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

Aaj ka Rashifal: इन राशियों के लिए बेहद खास रहेगा दिन, व्यापार और नौकरी में मिलेगा लाभ

Sahab Ram

हाईकोर्ट ने बाबा रामदेव को लगाई फटकार, पढ़िए पूरी खबर

Voice of Panipat

पानीपत के अंसल गेट पर हुड़दंग मचाने, मारपीट और धमकी देने के मामले मे 3 युवक काबू

Voice of Panipat