August 18, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsCitiesHaryanaHaryana NewsINFORMATIVELatest News

हरियाणा में प्रॉपर्टी रजिस्ट्री को लेकर सख्त कानून

वॉयस ऑफ पानीपत ( श्रद्धा गुप्ता ) – अब हो जाइए निश्चिंत क्योंकि प्रॉपर्टी रजिस्ट्री पर होने वाली धोखाधड़ी का हल सरकार ने निकाल लिया है। अब ना तो VIP TREATMENT होगा और ना ही बिचौलिये फायदा कमा पाएंगे, साथ ही रजिस्ट्री की प्रक्रिया में पारदर्शिता भी लाई जाएगी। चलिए जानते हैं कौन से मुख्य बदलाव सरकार द्वारा इस मामले पर किए गए हैं:

1. अब से तहसील और उप-मंडल स्तर के कार्यालयों में प्रतिदिन केवल 20 अपॉइंटमेंट (टोकन) ही जारी होंगे, जिससे बीच में अपना फायदा देखने वालों को भी रोका जा सकेगा और VIP कल्चर को भी।

2.पेपरलेस रजिस्ट्री 2.0 सबसे अहम है, जिसमें अब DTP से NOC (NO OBJECTION CERTIFICATE) ज़रूरी होगा, उसके बिना रजिस्ट्री होना संभव नहीं है।
. REGISTRY में आधार ई-KYC (e-KYC) बेचने और खरीदने वाले, दोनों के लिए ज़रूरी होगा।
. अब MUTATION PROCESS 24 घंटे से लेकर अगले 10 दिनों के अंदर ONLINE PORTAL के ज़रिए पूरी हो जाएगी।

3. AGREEMENT TO SELL: दोनों पक्षों के बीच साइन होने वाले AGREEMENT पर सरकारी दस्तावेज़ ज़रूरी होंगे।

इस सब में सरकार का मुख्य उद्देश्य धोखाधड़ी को जड़ से खत्म करना है और भविष्य में कोई बखेड़ा ना हो, यही मकसद है। क्योंकि आए दिन प्रॉपर्टी के नाम पर फ्रॉड लोगों के साथ होते हैं, जिसका मुख्य कारण ऐसे सख्त कानूनों का ना होना है जिसमें ना जवाबदेही होती है ना पारदर्शिता, तभी ये कदम हरियाणा सरकार द्वारा उठाए गए हैं।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

होली पर हुड़दंग करने वालो पर Panipat पुलिस की नजर, बाइक के साईलेंसर से आवाज निकालने वाली बाइक होगी जब्त

Voice of Panipat

Haryana सरकार यूट्यूब चैनलों पर लगाएगी पाबंदियां, पढ़िए पूरी खबर

Voice of Panipat

पिस्तोल से गोली चला जानलेवा हमला करने वाला आरोपित काबू

Voice of Panipat