25.8 C
Panipat
October 2, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsCrimeHaryanaHaryana CrimeLatest News

चौथे शख्स से अफेयर के शक में गर्लफ्रेंड की हत्या, खुद थाने पहुंचा आरोपी..

वॉयस ऑफ पानीपत(तमन्ना गोयल) – हरियाणा के हिसार से एक बड़ी खबर सामने आई है जहां लिव-इन में रह रही महिला(पूजा)का उसके बॉयफ्रेंड(गौरव)द्वारा मर्डर कर दिया गया। दरअसल महिला अपने बॉयफ्रेंड गौरव के साथ शिवनगर में लिव-इन में रह रही थी और इससे पहले भी महिला की 2 शादी हो चुकी हैं साथ ही 3 बच्चे भी हैं।

क्या है पूरा मामला?

मौके पर जांच करने पहुंची पुलिस

दरअसल पूजा(32) अपने बॉयफ्रेंड गौरव(28) के साथ शिवनगर में करीब पांच वर्षों से लिव-इन में रह रही थी। जांच में सामने आया है कि देर रात दोनों के बीच किसी बात पर विवाद हुआ जिससे गौरव को गुस्सा आया और उसने पूजा के पेट, पीठ और गले पर चाकुओं से वार किया जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। बॉयफ्रेंड से हत्या का कारण पूछने पर उसने बताया कि महिला किसी दूसरे व्यक्ति के साथ रिलेशनशिप में रह रही थी। उसकी पहले भी दो शादी हो चुकी हैं और तीसरे के साथ लिव-इन में रहते हुए वह चौथे व्यक्ति के साथ संपर्क में थी, इसी कारण उसने उसकी हत्या कर दी। महिला का शव सुबह 10 बजे घर में पड़ा मिला।

साथ ही जानकारी के अनुसार गौरव ई-रिक्शा चलाता है और दो महीने पहले ही शिव कॉलोनी में किराए के मकान में रहने आया था। महिला की मां के अनुसार गौरव पूजा से गलत काम कराता था और साथ ही कई गैर-कानूनी धंधे भी करता है। थोड़े ही समय में उसने खुद का घर बनाकर प्लॉट भी ले लिया।

हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू की और प्रयुक्त चाकू को भी कब्जे में ले लिया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया साथ ही घटनास्थल का भी निरीक्षण किया। पुलिस के अनुसार बॉयफ्रेंड मर्डर करके खुद सूर्यनगर चौकी पर पहुंच गया और बोला कि मैंने पूजा का खून किया है जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

5 साल की उम्र के बाद अपडेट न कराने पर बंद हो सकता आधार कार्ड

Voice of Panipat

PANIPAT:- पुलिस ने नशीले इंजेक्शन सहित आरोपी को किया गिरफ्तार, 350 प्रतिबंधित इंजेक्शन बरामद

Voice of Panipat

HARYANA में पड़ रही कड़ाके की ठंड, इन जिलों में छाया घना कोहरा, 11 ट्रेनें हुई कैंसिल

Voice of Panipat