25.8 C
Panipat
October 2, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana CrimeIndia CrimesIndia NewsLatest NewsPanipatPanipat CrimePANIPAT NEWS

पहले होटल मे बुलाया, फिर पानीपत की कैंसर पेशैंट महिला से किया रे#प

वॉयस ऑफ पानीपत(तमन्ना गोयल) – हरियाणा के पानीपत से एक शर्मसार मामला सामने आया है जहां एक कैंसर पीड़ित महिला के साथ दो बार दुष्कर्म किया गया। हमदर्दी का नाटक करके कैंसर पीड़ित महिला के साथ आरोपी फाइनेंसर सोनू ने दो बार दुष्कर्म किया, जिससे मानसिक तनाव के कारण महिला ने जहरीला पदार्थ खा लिया। इसके बाद हालत बिगड़ने पर पड़ोसियों ने उसे पानीपत के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां डॉक्टरों द्वारा तुरंत इलाज के बाद उसकी जान बच गई।

क्या है पूरा मामला?
दरअसल कैंसर से पीड़ित महिला अपने पति से विवाद के बाद अपने 3 बच्चों के साथ अलग रह रही थी, जहां सोनू, जो पीड़िता के पड़ोस में ही फाइनेंसर का काम करता था, उसने हमदर्दी का नाटक करके महिला से दोस्ती की, जिससे उसका पीड़िता के घर आना-जाना शुरू हो गया।
1 जून 2026 को आरोपी सोनू ने महिला को अपने जन्मदिन पर बुलाया। पार्टी के बहाने वह महिला को जलालपुर बाईपास स्थित एक होटल में ले गया, जहां उसने कमरा पहले से बुक कर रखा था। यहाँ कमरे में जाते ही आरोपी ने महिला के साथ जबरदस्ती मारपीट कर इस वारदात को अंजाम दिया। इस खौफनाक वारदात के बाद महिला सदमे में थी, जिस बीच उसे यह भी पता चला कि सोनू का संबंध यूपी की एक दूसरी महिला के साथ भी है। इसका विरोध करने पर सोनू 7 जून 2026 की रात जबरन महिला के घर में घुस आया और फिर उसने दोबारा महिला से दुष्कर्म किया, साथ ही ब्लैकमेल कर उसे मारने की धमकी भी दी।

कैंसर पीड़ित महिला के साथ रेप

उठाया सख्त कदमः-
इस मानसिक प्रताड़ना को महिला सहन नहीं कर सकी। बढ़ते मानसिक तनाव के कारण उसने घर में रखी चूहे की दवाई और ऑलआउट पी लिया, जिसके बाद उसकी हालत खराब हो गई। बच्चो के रोने और महिला की हालत बिगड़ने के बाद पड़ोसियों ने उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने तत्काल पहुँचने पर उसकी जान बचा ली।

पुलिस कार्रवाई :-
हॉस्पिटल में महिला के बयान के बाद आरोपी सोनू के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस जांच में जुट गई है। फ़िलहाल पीड़िता का इलाज जारी है और आरोपी सोनू को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

हरियाणवी गायक राजू पंजाबी ने ली आज आखरी सांस

Voice of Panipat

क्या आपका बच्चा भी दूध पीने में करता है आनाकानी, तो अपनाएं ये 5 टिप्स

Voice of Panipat

हरियाणा में रातभर हुई बरसात,11 जिलों में मौसम का अलर्ट

Voice of Panipat