August 16, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsINFORMATIVELatest NewsPanipat

पानीपत में सभी शिक्षण संस्थानो को कडे़ आदेश, नियमों का पालन नहीं करने पर होगी कार्रवाई

वॉईस ऑफ पानीपत ( हिमांशी चावला)
पानीपत में जिला प्रशासन ने शुक्रवार को लखनऊ में हुए अग्निकांड़ के हादसे को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है….जिसके अंदर बताया गया है कि अब जिले के सभी सरकारी और निजी संस्थानों की अग्नि सुरक्षा व्यवस्था की जांच की जाएगी…जिसमें प्रशासन ने स्कूल,कॉलेज,कोचिंग सेन्टर, अस्पताल,बैंक्वेट हाल और अन्य सार्वजनिक भवनों के संचालकों को अग्नि सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है।

बैठक में दिए गए आदेश


उपायुक्त डॉ.हरीश कुमार ने कहा कि सभी संस्थान अपने यहां फायर फाइटिंग उपकरण और आपातकालीन दवार ( एमरजैंसी गेट ) का भी निमार्ण करे ….उनका कहना है कि कागजी कार्रवाई काफी नहीं है,बल्कि ये सभी भी लागू करने की जरुरत है….ताकि ऐसी कोई स्थिती हो तो लोगो को कोई दिक्कत न हो और वह आसानी से बाहर आ सकें।
उन्होने आदेश दिए कि सभी संस्थानों का निरक्षण किया जाएगा । अगर कहीं पर लापरवाही बरती गई तो उन पर कार्यवाही की जाएगी…अब टीम जल्द ही अलग-अलग जगह का निरक्षण करेगी। निरक्षण के दौरान अगर टीम को उस जगह पर किसी उपकरण की कमी लगी तो तुरंत उन पर कार्यवाही की जाएगी । इसके आलावा साथ ये भी बताया गया है कि विद्यार्थियों और अन्य लोगो के लिए आपात स्थिति से लोग सुरक्षित निकले तथा उपकरणो का इस्तेमाल करके आग से बचा जा सकें ।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

एंटी नारकोटिक्स टीम ने 263 ग्राम हेरोइन के साथ 2 युवक किये गिरफ्तार, केस दर्ज

Voice of Panipat

दिल्ली में नए प्रतिबंधों का ऐलान, प्राइवेज दफ्तर होंगे बंद

Voice of Panipat

शादी से घर लौट रहा था परिवार, नहर में गिली कार, 3 लोगों की हुई मौत

Voice of Panipat