27.7 C
Panipat
September 30, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsCrimeHaryanaHaryana CrimeIndia CrimesIndia NewsLatest NewsPanipatPanipat CrimePANIPAT NEWS

नशीला पदार्थ पिलाकर महिला के साथ किया रे#प

वॉइस ऑफ पानीपत(मोनी कुमारी)

पानीपत से एक गंभीर मामला सामने आया है जहाँ एक प्रॉपर्टी डीलर ने मकान का सौदा पक्का करने के बहाने महिला के घर मे घुसकर उसके साथ रेप किया।बताया जा रहा है कि आरोपी ने पहले गिलास में जूस डाला और उसमें नशीला पदार्थ मिलाकर महिला को जबरदस्ती पिलाने के बाद महिला को बेहोश किया, फिर उसके साथ वारदात को अंजाम दिया ।

महिला के साथ हुई शर्मसार घटना

बताया जा रहा है कि महिला ने अपना मकान बेचने के लिए प्रॉपर्टी डीलर और पड़ोसियों से बातचीत की थी। जिसके बाद ही प्रोपर्टी डीलर ने महिला के पास फोन किया और बताया कि उसने मकान का सौदा उनके मुताबिक रेट से करीब 1लाख रुपए ज्यादा मे पक्का कर दिया । जिसके कुछ समय बाद आरोपी मकान देखने के बहाने महिला के घर आया और ऊपर वाले कमरे मे जाकर बैठ गया । फिर उसने अपनी सोची समझी साजिश के तहत अपने साथ लाए जूस को गिलास मे डालकर महिला को जबरदस्ती उसकी बेटी के जन्मदिन का बहाना बनाकर पिला दिया जिसके बाद महिला को चक्कर आने लगे और वो बेहोश हो गई।

पीड़िता का आरोप है कि बेहोशी की हालत में प्रॉपर्टी डीलर ने उसके साथ दुष्कर्म किया और उसे होश आने के बाद अपने साथ हुई घटना का एहसास हुआ। पीड़ित महिला ने तुरंत परिजनों को पूरी बात बताई जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई फिलहाल पुलिस ने
आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कर जांच शुरु कर दी है ।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

CM विंडो की शिकायत पर मुख्यमंत्री का बड़ा एक्शन

Voice of Panipat

HARYANA में आज लगेगा ब्लैकआउट, पढ़िए पूरी खबर

Voice of Panipat

PANIPAT:- आपरेशन स्माइल के तहत 5 बच्चों को किया रेस्क्यू

Voice of Panipat