27.7 C
Panipat
September 30, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsCrimeHaryana CrimeHaryana NewsLatest NewsTechnology

ऑनलाइन गेम खेलते हैं तो ज़रा सावधान !

वॉयस ऑफ पानीपत (श्रद्धा ) , पैसे गवाने का गम ले डूबा 22 वर्षीय युवक को , कितनी खतरनाक और जानलेवा हो सकती हैं ये ऑनलाइन गेम कि इसने 22 साल के बिजनेश सिंह की मानसिक स्थिती इतनी खराब कर दी कि उसने अपने घर में ही फांसी लगा ली । चंडीगड़ के धनास के (EWS) कॉलोनी में बुधवार को युवक ने ऑनलाइन गेम में , 40 हजार के नुकसान के चलते अपनी जान ले ली । आखरी मैसेज छोटी बहन को भेजा था कि पापा की सेविंग मैने ऑनलाइन गेम में उड़ा दी ।

ऑनलाइन गेम ने ली 22 वर्षीय युवक की जान

जांच से पता चला है कि मृतक NCC का छात्र था , साथ ही पार्ट टाइम बाइक राइडर भी था । कुछ समय पहले ही युवक ऑनलाइन गेमिंग में सक्रिय हुआ था । जिसमें उसने 40 हजार रूपए अपने पिता के खाते से उड़ाए थे । उसी के तनाव से जूझ रहे युवक की मानसिक स्थिती इतनी खराब थी की उसने जब अपनी जान की कीमत को पैसों के तराज़ू में तोला , तो कम कीमती पाया और अपनी जान देना बहतर समझा ।

घटना के बाद जब पुलिस मौके पर पहुँची तो मृतक को पोस्टमॉर्टम के लिए ( SEC – 16 ) के सरकारी अस्पताल भेज दिया गया और घटनास्थल से युवक का फोन कब्जे में लिया गया , जिसमें युवक का फिंगरप्रिंट लगा हुआ था जिसे मौके पर ही पुलिस ने खुलवा लिया । फोन की जांच के बाद पता चला कि युवक के फोन में कईं ऑनलाइन गेम , लोन ऐप और सट्टेबाजी ऐप मोजूद थे । अब पुलिस द्वारा मृतक के मोबाइल फोन , ऑनलाइन गतिविधियों और डिजिटल रिकोर्ड की जांच पड़ताल की जा रही है ।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

2 अगस्त को मिलेगी PM किसान की 20वीं किस्त, 9 करोड़ से ज्यादा किसानों को मिलेंगे 2-2 हजार रुपए

Voice of Panipat

मोदी सरकार का बड़ा फैसला, उज्जवला योजना वाले सिलेंडर पर बढ़ाई सब्सिडी

Voice of Panipat

रोहतक में चार हत्‍याओं का हुआ पर्दाफाश, बेटा ही निकला हथियारा, पढिये पूरा मामला.

Voice of Panipat