29.9 C
Panipat
October 12, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPANIPAT NEWS

Haryana बेटे के जन्मदिन पर पिता पर फा# यरिंग, थार में आए थे बदमाश

वायस ऑफ पानीपत (शालू मौर्या):- कुरुक्षेत्र जिले के पिहोवा में बेटे के जन्मदिन पर थार में आए युवक ने उसके पिता पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी… गली में गाड़ी को रास्ता देने को लेकर विवाद शुरू हुआ… घटना की वीडियो सामने आई है, जिसमें थार कार ड्राइवर 7-8 हवाई फायर करते दिख रहा है.. उधर, पुलिस ने शिकायत पर FIR दर्ज की.. फायरिंग के बाद आरोपी युवक गोलियों के खोल भी उठा ले गए… फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.. वहीं घटना के बाद आरोपी फरार चल रहा है… आरोपी की तलाश के लिए पुलिस दबिश दे रही है…

जानकारी देते हुए जीजी ने बताया कि  वह 31 दिसंबर रात करीब 11 बजे अपने साले विक्रम के साथ सरस्वती चौक पर पवन मार्केट में ढाबे पर खाना पैक करवाने के लिए अपनी कार में आया था… खाना पैक करवाने के बाद लौटते वक्त मार्केट में बेकरी के बाहर थार गाड़ी (HR07-0004) खड़ी थी… उसने अपने कार से ड्राइवर को उसकी थार को साइड पर करने के लिए डिप्पर दिया, लेकिन थार में बैठे युवक ने कुछ इशारा किया… तब उसने दोबारा डिप्पर दिया, तो थार ड्राइवर भड़क गया… ड्राइवर थार से बाहर आया और उसे धमकाने लगा… इस दौरान आरोपी अपनी थार से पिस्टल निकालकर लाया और उसे धमकाते हुए ताबड़तोड़ 7-8 हवाई फायरिंग कर दी.. इसके बाद आरोपी अपनी थार में बैठकर फरार हो गया। थार में 2 अन्य युवक भी बैठे थे.. आरोपी बेकरी से केक लेने के लिए आए थे…

*बेटे का जन्मदिन था*

रिचिक ने बताया कि 31 दिसंबर को उसके बेटे का जन्मदिन था, इसलिए उसका साला भी जन्मदिन पर घर आया हुआ था… रात को खाना और अपनी मां की दवा लेने के लिए मार्केट आया था… आरोपी उसे जाते-जाते जान से मारने की धमकी देकर गया है…

TEAM VOICE

Related posts

Kal Ka Mausam: हरियाणा में होगी झमाझम बारिश, देखें कल कैसा रहेगा मौसम ?

Sahab Ram

Haryana Cabinet : हरियाणा सरकार की बड़ी बैठक 10 अक्टूबर को, कई अहम फैसलों पर रहेगी नजर

Sahab Ram

अब 8 मिनट में पता चलेगा दूध असली या मिलावटी, NDRI करनाल ने बनाई नई स्ट्रिप तकनीक

Sahab Ram