32.1 C
Panipat
October 9, 2026
Voice Of Panipat
HaryanaHaryana JobsHaryana News

Punjab and Haryana High Court Clerk Recruitment: हरियाणा में सरकारी नौकरी का शानदार मौका, 1270 पदों पर होगी नियुक्ति

Punjab and Haryana High Court Clerk Recruitment : हरियाणा के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का शानदार मौका आ गया है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है और 4 नवंबर तक आवेदन किया जा सकता है। 18 से 37 आयु वर्ग के युवा इसमें आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद लिखित परीक्षा के आधार पर चयन होगा। चयनित उम्मीदवारों को 29 हजार 200 रुपये वेतन दिया जाएगा।

दरअसल इस भर्ती के तहत हाई कोर्ट में क्लर्क पर सरकारी नौकरी मिलेगी। क्योंकि पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने द्वारा 1270 पदों पर क्लर्क की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन कर दिया है। अब इस भर्ती के लिए 7 अक्टूबर से आवेदन भी शुरू हो गए हैं। हालांकि जो युवा इसमें आवेदन करना चाहते हैं, वे 4 नवंबर शाम 4 बजे तक
प्रक्रिया कर सकते हैं।

आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को मिलेगी छूट
हाईकोर्ट में क्लर्क के पदों पर होने वाली भर्ती के लिए अधिकतम 37 वर्ष आयु सीमा तय की गई है। आवेदकों की आयु की गणना 01 जनवरी 2026 के आधार होगी। ऐसे में न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष रहेगी और 37 वर्ष तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इसमें विशेष वर्ग के उम्मीदवारों को निर्धारित सीम में आरक्षण के तहत आयु सीमा में छूट मिलेगी।

यह रहेगी शैक्षणिक योग्यता
हाई कोर्ट में क्लर्क के पदों पर स्नातक या इसके समकक्ष अन्य निर्धारित पात्रता वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। हालांकि जरूरी है कि 10वीं क्लास में एक विषय पंजाबी भाषा में पढ़ा हुआ हो। इसके अलावा आवेदकों को कंप्यूटर संचालन की भी योग्यता हो।

ऐसे करें आवेदन
इस पद पर नौकरी पाने के लिए सबसे पहले ऑनलाइन आवेदन करना होगा। यहां पर परीक्षा फीस भी उम्मीदवारों से ली जाएगी। सामान्य या अनारक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए फीस 1200 रुपये है, जबकि एससी, बीसी, ओबीसी, ईएसएम, ईडब्ल्यूएस कैंडिडेट्स को 710 रुपये जमा करवानी होगी। वहीं दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए फीस 875 रुपये तय की गई है।

यह होगी चयन प्रक्रिया
क्लर्क पद पर चयन के लिए लिखित परीक्षा होगी। इसके लिए परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न रहेंगे। जो भी उम्मीदवार परीक्षा में सफल होंगे, उनको अपने दस्तावेजों का सत्यापन करवाना होगा। इसके आधार पर ही चयन होगा।

Related posts

गणतंत्र दिवस पर 100 महिलाओं ने शंख बजाकर परेड का शुभारंभ किया

Voice of Panipat

रोहन बोपन्ना और रुतुजा भोसले की जोड़ी ने रचा इतिहास,भारत को टेनिस में दिलाया गोल्ड

Voice of Panipat

PANIPAT में शादी के बाद बिना दुल्हन लिए लौटी बारात, जानिए क्यों

Voice of Panipat

Leave a Comment