September 6, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPanipatPANIPAT NEWS

Haryana में बिजली सप्लाई का समय बदला, जानिए कितने घंटे लगेगा पावर कट

वायस ऑफ पानीपत (शालू मौर्या):- हरियाणा बिजली विभाग ने ग्रामीण फीडरों की बिजली आपूर्ति के लिए नया शेड्यूल जारी किया है। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के अधीक्षण अभियंता कार्यालय हिसार से जारी एक आदेश में 11 केवी ग्रामीण घरेलू फीडरों के लिए नई समय सारिणी की घोषणा की गई है.. यह नया शेड्यूल 20 अप्रैल यानी कल से प्रभावी होगा.. इस आदेश के अनुसार दिल्ली जोन में बिजली की आपूर्ति शाम 6:30 से अगले दिन सुबह 6:00 बजे तक और सुबह 11:15 से दोपहर 3:45 बजे तक ही जाएगी..

वहीं हिसार जोन में बिजली की आपूर्ति शाम 7:00 बजे से अगले दिन सुबह 6:30 बजे तक और दोपहर 12:00 बजे से शाम 4:30 बजे तक रहेगी.. दोनों जोन में कुल 16 घंटे बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी..

विभाग ने सख्त निर्देश जारी करते हुए कहा है कि ग्रिड अनुशासन बनाए रखने के लिए जीरो कट और लोड प्रतिबंध लागू किए जाएंगे.. साथ ही सभी एसई ऑपरेशन को निर्देश दिया गया है कि वे अपने-अपने क्षेत्र के सभी उप-केंद्रों, डिवीजनल कार्यालय, उप-डिवीजनल कार्यालय, जेई कार्यालय, शिकायत केंद्र और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर पावर रेगुलेटरी मेजर्स (PRM) को प्रमुखता से प्रदर्शित करें..

TEAM VOICE OF PANIPATG

Related posts

हरियाणा में बिजली महंगी होगी या सस्ती, बिजली के नए रेट पर 8 को फैसला

Voice of Panipat

हरियाणा में 3 नए अपराधिक कानून इस दिन से होंगे लागू

Voice of Panipat

हरियाणा में नगर परिषद पेमेंट अप्रूवल कमेटी के बदले नियम

Voice of Panipat