28 C
Panipat
March 19, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPANIPAT NEWS

हरियाणा में स्कूलों की बदली टाइमिंग, जानें नई टाइमिंग

वायस ऑफ पानीपत (शालू मौर्या):- हरियाणा में सरकार ने समय से पहले स्कूलों की टाइमिंग बदल दी है। इसमें गर्मियों और सर्दियों के लिए अलग-अलग टाइमिंग रखी गई है.. पहले सरकार मार्च महीने में टाइम बदलती थी लेकिन इस बार इसे 16 फरवरी से लागू किया जा रहा है.. हालांकि इस दिन संडे होने की वह से 17 फरवरी से स्कूलों की टाइमिंग बदल जाएगी.. इस संबंध में स्कूल शिक्षा निदेशालय की तरफ से आदेश जारी कर दिए गए हैं.. यह आदेश सरकारी के साथ प्राइवेट स्कूलों पर भी लागू होंगे..

*स्कूल टाइप के हिसाब से 3, मौसम को लेकर 2 हिस्सों में बांटी टाइमिंग*

शिक्षा निदेशालय ने स्कूलों की टाइमिंग को स्कूल टाइप के हिसाब से 2 हिस्सों में बांटा है.. इसमें सिंगल शिफ्ट स्कूल और डबल शिफ्ट स्कूल की पहली व दूसरी शिफ्ट के हिसाब से टाइमिंग तय की गई है..

1. Single SHIFT वाले स्कूलों की टाइमिंग गर्मियों के दौरान सुबह 8 से दोपहर ढ़ाई बजे तक रहेगी.. यह टाइमिंग 16 फरवरी से 14 नवंबर तक लागू रहेगी.. सिंगल शिफ्ट के लिए सर्दी की टाइमिंग सुबह साढ़े 9 बजे से दोपहर साढ़े 3 बजे तक रहेगा.. स्कूलों का यह समय 15 नवंबर से 15 फरवरी तक मान्य रहेगा..

2.Double SHIFT स्कूल की पहली शिफ्ट के लिए गर्मियों की टाइमिंग सुबह 7 बजे से दोपहर साढ़े 12 बजे तक रहेगी.. यह टाइमिंग 16 फरवरी से 14 नवंबर तक लागू रहेगी.. सर्दियों के लिए टाइमिंग सुबह 7.55 बजे से दोपहर साढ़े 12 बजे तक रहेगी.. यह टाइमिंग 15 नवंबर से 15 फरवरी तक मान्य रहेगी..

3. Double SHIFT वाले स्कूलों की सेकेंड शिफ्ट के लिए गर्मियों की टाइमिंग दोपहर 12.45 बजे से शाम 6.15 बजे तक रहेगी.. यह टाइमिंग गर्मियों में 16 फरवरी से 14 अक्टूबर तक लागू रहेगी.. सर्दियों में इनकी टाइमिंग 12.40 बजे से शाम 5.15 बजे तक रहेगी.. यह टाइमिंग 15 अक्टूबर से 15 फरवरी तक मान्य रहेगी..

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

CM भूपेश बेघल ने राहुल गांधी को  दिया छत्तीसगढ़ आने का न्योता 

Voice of Panipat

CET एग्जाम नहीं होगा स्थगित,HSSC चेयरमैन बोले- 5-6 अगस्त को पेपर

Voice of Panipat

शॉर्टकट तरीके से कमाना चाहता था मोटी रकम, बेचने लगा नशीले इजेक्शन, अब गिरफ्तार

Voice of Panipat