September 17, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPanipatPANIPAT NEWS

HARYANA:- इस दिन देशभर के रेलवे ट्रैक किए जाएंगे जाम, महापंचायत में किसानों का बड़ा फैसला

वायस ऑफ पानीपत (शालू मौर्या):- आज कुरुक्षेत्र के पीपली में किसानों द्वारा महापंचायत की गई.. इस महापंचायत में सरवन सिंह पंढेर, जगजीत सिंह दल्लेवाल, अमरजीत सिंह मोहड़ी सहित कई किसान नेताओं ने हिस्सा लिया.. महापंचायत में महिला किसान भी भारी संख्या में पहुंची.. इस मौके पर सरवन सिंह पंढेर ने कहां कि हरियाणा भर में किसानों द्वारा महापंचायत की जा रही है.. और भाजपा सरकार ने जिस प्रकार के अत्याचार किसानों पर किए जा रहे है.. अब हरियाणा से इसका बदला लेने का समय आ गया है.. हम पंचायक कर हरियाणा किसानों को याद दिला रहे है.. कि किस प्रकार से किसानों पर बल का प्रयोग किया गया..

और किस प्रकार किसानों को शंभू बार्डर पर शहीद किया गया.. उन्होंने बताया कि 3 अक्टूबर को भारत भर में 2 घंटे के लिए 2 रेलवे ट्रैक जाम किए जाएंगे और आने वाले समय में आंदोलन को और भी गति दी जाएगी.. वहीं अमरजीत सिंह मोहड़ी ने कहा कि हमारे आंदोलन का उद्देश्य दूसरे राजनीतिक दलों को भी सचेत करना है कि अगर सत्ता में आने के बाद वह किसानों के साथ इस प्रकार का दुर्व्यवहार करेंगे तो कि कैसे एक होकर उनके खिलाफ भी लड़ाई लड़ी जाएगी.. किसान अपनी मांगों को लेकर लगातार आंदोलन कर रहे हैं और आने वाले समय में इस आंदोलन को और भी तेज किया जाएगा..

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

PANIPAT:- शराब ठेकेदार से 4 लाख 48 हजार लूट मामले में चौथा आरोपी गिरफ्तार

Voice of Panipat

सावन में अगर आपको दिखे ये संकेत, तो आप पर होने वाली है भोलेनाथ की कृपा

Voice of Panipat

एसटीएफ की टीम के हाथ लगा दो लाख का इनामी बदमाश, पढिए खबर.

Voice of Panipat