September 17, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPanipatPANIPAT NEWS

पानीपत में संदिग्ध हालात में एक साथ लापता हुई 4 सहेलियां

वायस ऑफ पानीपत (शालू मौर्या):- पानीपत शहर की एक कालोनी से चार नाबालिग सहेलिया संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई.. चारों अपने-अपने घर से निकली और चोरों सहेली एक- एक कर के लापता हो गई.. इन चारों में 14-14 साल की दो जुड़वा बहन भी शामिल है.. वहीं 2 लड़कियों की उम्र 15 साल की है.. जब परिजन उनकी तलाश करने निकले थे, तो चारों के गायब होने का पता लगा.. जिसके बाद परिजनों ने  मामले की शिकायत पुलिस को दी.. पुलिस ने शिकायत के आधार पर चारों की गुमशुदगी दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है..

पुराना औद्योगिक थाना पुलिस को दी शिकायत में पिता ने बताया कि वह हरि नगर का रहने वाला है 21 अगस्त की दोपहर करीब 2 बजे उसकी 15 साल बेटी संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गई.. जिसकी उसने अपने तौर पर तलाश शुरू की.. जिस दौरान पता लगा कि पड़ोस में रहने वाली एक और 15 साल की लड़की गायब हो गई है.. इसके बाद दोनों की तलाश शुरू की.. अभी दोनों परिवारों के लोग उनकी तलाश कर ही रहे थे कि इसी बीच पता लगा कि पड़ोस में रहने वाली 14 साल के दो जुड़वां बहनें भी अपने घर से लापता हो गई है.. परिजन, चारों की तलाश में जुट गए.. जिस दौरान परिजनों को पता लगा कि चारों लड़कियां, एक साथ सलाह कर घर से निकली है.. चारों आपस में सहेलियां भी हैं.. पिता ने बताया कि उन्होने चारों की खुब तलाश की लेकिन उनका कहीं कुछ भी पता नहीं चला.. परिजनों ने जिसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दी.. पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है..

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

सीएम और डिप्टी सीएम दुष्‍यंत बोले- हरियाणा सरकार पूरी मजबूत, चलेगी पांच साल

Voice of Panipat

पानीपत में 23 किलो डोडा पोस्त के साथ 2 नशा तस्कर गिरफ्तार

Voice of Panipat

DELHI पुलिस ने कांग्रेस के पूर्व MLA आसिफ मोहम्मद खान को किया गिरफ्तार, पढिए क्या है पूरा मामला

Voice of Panipat