August 1, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPanipatPANIPAT NEWS

डॉक्टरों की हड़ताल हरियाणा में दूसरे दिन भी जारी, आपातकालीन सेवाएं ठप

वायस ऑफ पानीपत (सोनम गुप्ता):- हरियाणा के सरकारी अस्पतालों में लगातार दूसरे दिन भी सरकारी इमरजेंसी सेवाएं ठप है.. प्रदेश के तीन हजार डॉक्टर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है.. एक दिन पहले मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन की सरकार के साथ करीब 6 घंटे तक चली दो दौर की बैठक में कोई समाधान नहीं निकल सका.. जिसके चलते डॉक्टर हड़ताल पर चले गए.. दरअसल, प्रदेश में कुल 159 सरकारी अस्पताल हैं, जिनकी ओपीडी में भी मरीज नहीं देखे जा रहे हैं.. कई अस्पतालों में पोस्टमार्टम भी बंद हैं.. इसके अलावा सरकारी अस्पतालों में गर्भवती महिलाओं की डिलीवरी की सुविधा भी बंद है..

इसके चलते मरीजों को अस्पतालों में इधर-उधर भटकना पड़ रहा है.. गुरुवार को प्रदेश भर के सीएमओ और पीएमओ ने बीएमएस और आयुर्वेदिक डॉक्टरों की मदद से स्थिति को कुछ हद तक संभालने की कोशिश की.. हालात बिगड़ते देख सरकार ने हड़ताल के पहले ही दिन मरीजों के इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज से डॉक्टरों को बुला लिया.. उधर, मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर ने चंडीगढ़ स्थित हरियाणा निवास में हरियाणा नागरिक चिकित्सा सेवा संघ (एचसीएमएस) के साथ बैठक की..

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

सेहत ही नहीं स्किन के लिए भी बहुत गुणकारी, जानिए सरसों के बीज के फायदे

Voice of Panipat

ठगी का आरोपी कैंडी बाबा गिरफ्तार, 50 से अधिक मामले हैं दर्ज

Voice of Panipat

हरियाणा में शराब ठेकेदार को लॉकडाउन में बड़ी राहत, पढ़िए पूरी खबर

Voice of Panipat