January 31, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPanipatPANIPAT NEWS

HARYANA:- विवाहिता संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, मायके जाने के लिए निकली थी घर से, फोन भी आ रहा है बंद, FIR दर्ज

वायस ऑफ पानीपत (सोनम गुप्ता):-हरियाणा के करनाल में विवाहिता संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई.. विवाहिता मायके में जाने की बात कहकर घर से निकली थी.. लेकिन वापस नही लौटी.. पति ने युवती कि तलाश हर जगह की लेकिन युवती का कही कोई सुराग नहीं लगा.. पिड़ित पति ने मामले की शिकायत पुलिस को दी.. पुलिस ने शिकायत के आधार पर गुमशुदगी का केस दर्ज कर लिया है..

सिटी थाना पुलिस को दी शिकायत में पति ने बताया कि वह मूल रुप से करनाल का रहने वाला है.. शुक्रवार को उसकी पत्नी घर से यह कहकर निकली थी कि वह मायके जा रही है लेकिन वह मायके में नहीं पहुंची.. पति ने अपनी साली के पास भी कॉल किया और अपनी पत्नी के बारे में पता किया लेकिन वह वहां पर भी नहीं पहुंची थी.. पति का कहना है कि उसकी पत्नी पहले भी घर से बिना बताए घर से चली जाती थी.. लेकिन वह लौटकर दोबारा आ जाती थी लेकिन अभी तक वापस नहीं लौटी.. उसने उसके फोन पर भी कॉल किया लेकिन फोन बंद आ रहा है..मामले की शिकायत पुलिस को की गई है.. पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है..

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

HARYANA में HCS अफसरों के किए तबादले, पढिए

Voice of Panipat

PANIPAT:- घर के बाहर भाई के साथ खेल रही थी 3 साल की मासूम, पीछे से आई तेज रफ्तार कार

Voice of Panipat

HARYANA:- भाजपा संगठनात्मक चुनाव कल, आज ही होगी नामांकनों की छटनी और वापसी

Voice of Panipat