33.9 C
Panipat
October 5, 2026
Voice Of Panipat
Haryana News

हरियाणा के रेलयात्रियों के लिए खुशखबरी, रक्षाबंधन और जन्माष्टमी पर चलेगी स्पेशल ट्रेन

भारतीय रेलवे ने हरियाणा और राजस्थान के यात्रियों को बड़ी राहत दी है। रेलवे ने रक्षाबंधन और जन्माष्टमी जैसे त्योहारों पर नारनौल-रेवाड़ी रेलमार्ग पर स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार त्यौहारों के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे ने रींगस-रेवाड़ी-रींगस एक्सप्रेस स्पेशल रेलसेवा के संचालन का फैसला लिया है। इस विशेष ट्रेन के संचालन से राजस्थान और हरियाणा के बीच यात्रा करने वाले हजारों यात्रियों को सुविधा मिलेगी।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि गाड़ी संख्या 09715, रींगस-रेवाड़ी एक्सप्रेस स्पेशल, 22, 23, 29, 30 अगस्त और 5, 6, 7, 12, 13, 19, 20 और 22 सितंबर को कुल 12 ट्रिप संचालित की जाएगी। यह ट्रेन रींगस से रात 11:55 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 4:00 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी।

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09716, रेवाड़ी-रींगस एक्सप्रेस स्पेशल, 23, 24, 30, 31 अगस्त और 6, 7, 8, 13, 14, 20, 21 और 23 सितंबर 2026 को कुल 12 ट्रिप संचालित होगी। यह ट्रेन रेवाड़ी से रात 8:20 बजे प्रस्थान कर उसी रात 11:20 बजे रींगस पहुंचेगी।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार इस स्पेशल ट्रेन में कुल 11 डिब्बे लगाए जाएंगे, जिनमें 9 साधारण श्रेणी के कोच और 2 गार्ड डिब्बे शामिल होंगे। इससे त्यौहारों पर घर जानें वाले यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी।

Related posts

दीवाली पूजा के दौरान एक की परिवार मे 6 लोगो को मारी गोली, 1 की मौत

Voice of Panipat

बहु की प्रताड़ना से तंग आकर ससुर ने निगला जहरीला पदार्थ, पढिए पूरा मामला.

Voice of Panipat

Haryana में ग्रुप-D का रिजल्ट जारी, ऐसे करें रिजल्ट चेक

Voice of Panipat