Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPanipatPANIPAT NEWS

PANIPAT:- महिला बस में कर रही थी सफर, 3 महिलाओं ने निकाली गले मेें से सोने की चेन

वायस ऑफ पानीपत (सोनम गुप्ता):- पानीपत के बस में सवार 60 साल की महिला को तीन अन्य महिलाओं ने मदहोश कर दिया.. इसके बाद उसके गले में डली हुई सोने की चेन निकाल ली.. चेन निकाल के बाद तीनों महिलाएं बीच रास्ते में ही बस से नीचे उतर गई..  काफी दूर तक सफर करने के बाद पीड़ित महिला को उसकी चेन गायब होने का पता लगा.. जिसके बाद महिला ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है.. पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी महिलाओं के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कर लिया है..

सेक्ट 13-17 थाना पुलिस को दी शिकायत में बीरमति देवी ने बताया कि वह गांव गंगन सिंह की रहने वाली है.. 10 अप्रैल को करीब 11 बजे वह टोल प्लाजा से से असंध की बस में जाने के लिए खड़ी थी.. उस समय 3 अंजान महिलाएं उसके पास आ कर खड़ी हो गई.. वे उससे बात करने लगी.. उन्होंने उससे पूछा कि वह कहां जाएगी.. इसी दौरान वहां एक ऑटो वाला आया, लेकिन महिला उसमें नहीं बैठी। तभी वहां असंध जाने वाली बस आ गई..महिला, उस बस में सवार हो गई.. उक्त तीन महिलाएं भी उसके साथ ही बस में चढ़ गई। इसके बाद दो महिलाएं उसके साथ वाली सीट पर बैठ गई.. जबकि एक महिला सीट के पास खड़ी हो गई.. उन्होंने महिला को मदहोश कर दिया, जिसके बाद उसे कुछ भी ध्यान नहीं है..पेप्सी पुल आने पर उक्त तीनों महिलाएं वहां उतर गई। बस में सवार महिला जब मुनक पहुंची, तो उसने देखा कि उसके गले में पहनी हुई सोने की चेन गायब थी.. जिसके बाद महिला ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है.. पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी महिलाओं के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कर लिया है..

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

HARYAN ROADWAYS बसों का हुआ टाइम टेबल अपडेट

Voice of Panipat

अब वोट डालने के लिए कोरोना मरीजों को बूथ पर जाने की नहीं पड़ेगी जरूरत, मिलेगी ये सुविधा

Voice of Panipat

HARYANA:- एक्शन मोड़ में CM सैनी, बिजली विभाग के SDO और JEE किए सस्पेड़

Voice of Panipat