September 16, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPanipatPANIPAT NEWS

चुनाव से पहले देशभर में Petrol और Diesel 2 रुपए हुआ सस्ता

वायस ऑफ पानीपत (सोनम गुप्ता):- लोकसभा चुनाव से पहले पेट्रोलियम कंपनियों ने लोगों को राहत दी और पेट्रोल और डीजल के दामों में 2 रुपए प्रति लीटर की कटौती कर दी.. नई कीमतें आज सुबह 6 बजे से लागू हो गई हैं.. इससे पहले 21 मई, 2022 (22 महीने) को दाम घटाए थे.. पेट्रोलियम एंड नेचुरल गैस केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने 14 मार्च को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इसकी जानकारी दी.. उन्होंने लिखा कि पेट्रोल और डीजल के दाम 2 रुपए कम करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर साबित कर दिया कि करोड़ों भारतीयों के परिवार का हित और सुविधा उनका लक्ष्य है..

केंद्र सरकार की घोषणा से कुछ घटे पहले ही राजस्थान की सरकार ने अपने राज्यों में पेट्रोल- डीजल पर 2 प्रतिशत वेट कम किया था.. इससे राजस्थान को डबल फायदा होगा और राज्य स्थान के हर जिले में पेट्रोल- डीजल साढ़े3 होगा साढ़े 3 रुपए सस्ते होंगे.. राजस्थान में अब 31.04 प्रतिशत की जगह 29.04 प्रतिशत वैट लगेगा..

*प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम*

पेट्रोल डीजल

शहर अब पहले – अब – पहले

दिल्ली – 94.72 – 96.72 – 87.62 – 89.62

चड़ीगढ़ – 94.24 – 96.20 – 82.60 – 84.26

जयपुर – 104.88 – 108.48 – 90.36 – 93.72

रायपुर – 100.39 – 102.45 – 93.33 – 95.44

मुबंई – 104.21 – 106.31 – 92.15 – 94.27

भोपाल – 106.47 – 108.65 – 91.84 – 93.90

कोलकाता – 103.94 – 106.03 – 90.76 – 92.75

चेन्नई – 100.75 – 102.63 – 92.34 – 94.24

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

मोदी की सबसे बड़ी कैबिनेट 71 मंत्री , गठबंधन के 11

Voice of Panipat

2 नवंबर को हरियाणा आएंगे अमित शाह, अंत्योदय सम्मेलन में करेंगे शिरकत

Voice of Panipat

माता वैष्णो देवी जाने की कर रहे हैं प्लानिंग, तो ये खबर आपके लिए

Voice of Panipat