August 25, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsCrimeHaryana CrimeIndia CrimesLatest NewsPanipatPanipat Crime

पानीपत में नशा तस्कर गिरफ्तार

वायस ऑफ पानीपत (सोनम गुप्ता):- सीआईए थ्री पुलिस टीम ने उड़ीसा से नशा लेकर आ रहे एक नशा तस्कर को भलौर गढ़ी मोड़ पर गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से 10 किलो गांजा बरामद हुआ। आरोपी की पहचान भीम सिंह निवासी राक्सेहडा के रूप में हुई।

सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि उनकी टीम गश्त व जांच पड़ताल के दौरान बापौली में अनाज मंडी के पास मौजूद थी। तभी टीम को गुप्त सूचना मिली कि गांव राक्सेहडा निवासी भीम सिंह मादक पदार्थ बेचने का अवैध धंधा करता है। भीम सिंह प्लास्टिक कट्टे में भारी मात्रा में मादक पदार्थ लेकर भलौर गढ़ी मोड़ पर समालखा जाने के लिए खड़ा है। पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी तो भलौर गढ़ी मोड़ पर खड़ा युवक पुलिस टीम को आते देखकर भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस टीम ने कुछ कदमों पर ही युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान भीम सिंह पुत्र मलुक सिंह निवासी राक्सेहडा के रूप में बताई।
पुलिस टीम ने नियमानुसार डयूटी मजिस्ट्रेट ईटीओ सतपाल सिंह की उपस्थिति में युवक के प्लास्टिक कट्टे की तलाशी ली तो गांजा बरामद हुआ। बरामद गांजा का वजन करने पर 10 किलो पाया गया।

इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया वह शार्टकर्ट तरिके से मोटे पैसे कमाने के लिए उक्त गांजा उड़ीसा से कम कीमत पर खरीदकर लाया था। बुधवार को आरोपी गांजा लेकर गांव जाने के लिए भलौर गढ़ी मोड़ पर वाहन के इंतार में खड़ा था। पुलिस ने आरोपी को गांजा सहित गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि आरोपी के खिलाफ थाना बापौली में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर पुलिस ने वीरवार को आरोपी भीम सिंह को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे 6 दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से नशा सप्लायर के ठीकानों का पता लगा उन्हें पकड़ने का प्रयास करेंगी। 

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

Haryana बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए बढ़ी आवेदन तिथि, ये है New Date

Voice of Panipat

पुलिस चौकी से महज कुछ कदम की दूरी पर 3 दुकानों के टूटे ताले, CCTV में कैद संदिग्ध

Voice of Panipat

26 जुलाई से 23 अगस्त तक HARYANA मे परीक्षा केंद्रों के आसपास धारा 144 लागू

Voice of Panipat