Side Effects Of Headphone: क्या आप भी फोन पर घंटों बात करते रहते हैं? अक्सर ईयरफोन-हेडफोन लगाकर गाने सुनते रहते हैं? अगर हां, तो तुरंत इन आदतों में सुधार कर लें वरना बहुत जल्दी आपके सुनने की शक्ति खत्म हो सकती है।
आजकल कई लोग फोन के साथ- साथ हेडफोन का काफी इस्तेमाल करते है। लेकिन ज्यादा समय तक और तेज आवाज में हेडफोन लगाकर सुनना आपको बहरा बना सकता है। ऐसा करने से आपको कई गंभीर बिमारियां भी हो सकती है।
जानें क्या है नुकसान ?
इयरफोन या हेडफोन कान में लगाकर घूमने वाले लोगों को शायद इस बात का पता ही नहीं होता कि उनका पसंदीदा और महंगा हेडफोन उन्हें गंभीर रोगों का शिकार बना रहा है।
दरअसल कान में लगने वाले हेडफोन की वजह से आपको कान में इंफेक्शन हो सकता है, जो कि एक समय के बाद गंभीर रूप धारण कर सकता है।
कान में इंनफेक्शन के अलावा आपका इयरफोन आपको कान के कैंसर का शिकार भी बना सकता है। अगर किसी व्यक्ति को कान में फंगल इंफेक्शन है और आप उसका इयरफोन इस्तेमाल करते हैं, तो आपको भी इंफेक्शन होने का खतरा बढ़ सकता है
जो कि आगे जाकर कैंसर का कारण बनता है। इससे बचने के लिए इयरफोन या हेडफोन का कम से कम इस्तेमाल करें और दूसरे का इयरफोन इस्तेमाल करना छोड़ दें।
खत्म हो सकती है सुनने की क्षमता
एक अध्ययन में पाया गया है कि लंबे समय तक हेडफोन का प्रयोग करने से सुनने की क्षमता धीरे-धीरे कम होने लगती है। जब भी आप इसका इस्तेमाल करें तो कुछ समय का अंतराल लेकर ही करें।
लंबे समय के लिए कान में इयरफोन लगाकर गाने सुनने से कान सुन्न भी हो सकते हैं। इसी के साथ सुनने की शक्ति भी धीरे-धीरे कम हो जाती है। इयरफोन का इस्तेमाल लंबे समय तक करने से आपके कान में हवा का प्रवाह नहीं हो पाता है, जिससे कान में संक्रमण हो सकता है।

