September 17, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPanipatPANIPAT NEWS

हरियाणा में अब पेड़ लगाने पर मिलेंगे युवाओं को पैसे

वायस ऑफ पानीपत (सोनम गुप्ता):- हरियाणा सरकार युवाओं को वन मित्र योजना के जरिए रोजगार देने जा रही है.. CM मनोहर लाल ने इस योजना का चंडीगढ़ में शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि 1 लाख रुपए से कम आय वाले युवा इस योजना से लाभान्वित होंगे.. इस योजना के जरिए युवाओं को पेड़ लगाने के लिए भुगतान किया जाएगा.. सीएम ने बताया कि योजना के तहत 20 रुपए गड्डा खोदने के लिए दिए जाएंगे.. इसके बाद 30 रुपए पेड़ लगाने के लिए युवाओं को सरकार देगी। फिर हर महीना 10 रुपए प्रति पेड़ सरकार की ओर से युवाओं काे दिए जाएंगे। अगले साल 8 रुपए प्रति महीना प्रति पेड़ मिलेंगे.. तीसरे साल 5 रुपए और चौथे साल 3 रुपए प्रति महीना प्रति पेड़ दिया जाएगा.. सीएम ने बताया कि वन मित्र योजना का पोर्टल बिल लॉन्च किया है। यह योजना मिशन 60000 का ही भाग है..

पहले साल में 60000 युवा पेड़ लगाकर उसकी देखभाल करने का लक्ष्य सरकार ने तय किया है.. प्रत्येक युवा के लिए 1000 पेड़ लगाने का लक्ष्य तय किया गया है। 10 वर्षों तक देखभाल के लिए युवाओं से एफिडेविट लिया जाएगा.. एग्रीमेंट के 4 साल बाद पेड़ सरकार लेगी। पेड़ को 14 साल तक नहीं काटने का एग्रीमेंट होगा..

*वृद्ध आश्रम योजना का शुभारंभ किया*

सीएम ने बताया कि हरियाणा में वृद्ध सेवा आश्रम योजना का शुभारंभ किया गया है.. वृद्धावस्था सेवा आश्रम योजना का ब्रोशर इस दौरान सीएम ने जारी किया। इनमें 5000 से ज्यादा वृद्ध जनों के लिए व्यवस्था की गई है.. 6 जगह पर वृद्ध आश्रम खोलने की योजना बनाई है.. जगाधरी, सोनीपत, हिसार, झज्जर, सिरसा, गुरुग्राम में आश्रम होगा.. वृद्धों के लिए पूरी सुविधाएं मुहैया करवाएंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री मातृत्व सहायता योजना का पोर्टल का शुभारंभ भी किया.. इस योजना के जरिए दिव्यांग, कमजोर वर्ग, BPL परिवार की महिलाओं को लाभ मिलेगा..

*सीएम ने ये दो पोर्टल भी शुरू किए*

हरियाणा नगर शहरी निर्मित सुधार योजना का पोर्टल लॉन्च किया.. मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने लेबर के रेट बढ़ाने का भी ऐलान किया.. मुख्यमंत्री ने पंचायत कार्यों के लेबर रेट में बढ़ोतरी की घोषणा करते हुए कहा कि अब ग्राम पंचायत को परेशानी नहीं आएगी.. कल हरियाणा में तीन जगह पर शिलान्यास और उद्घाटन के कार्यक्रम शुरू होंगे.. सीएम ने बताया कि रेवाड़ी में AIIMS का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शिलान्यास करेंगे..

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई, शंभू बॉर्डर अभी नहीं खुलेगा

Voice of Panipat

जल्द निपटा लें बैंक से जुड़े सारे काम, इतने दिन बैंक रहेंगे बंद

Voice of Panipat

जेईई मेन सेशन 1 परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, यहां करें चेक

Voice of Panipat