September 16, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPanipatPANIPAT NEWS

हरियाणा के 2 अफसरों को मिलेगा प्रेसिडेंट पुलिस मेडल

वायस ऑफ पानीपत (सोनम गुप्ता):- गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को हरियाणा के 2 पुलिस अधिकारियों को विशिष्ट सेवाओं के लिए प्रेसिडेंट पुलिस मेडल से सम्मानित किया जा रहा है.. जबकि 1 पुलिस अधिकारी को गैलेंट्री मेडल तथा 6 अन्य पुलिसकर्मियों को सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक से अलंकृत किया जाएगा.. हरियाणा पुलिस DGP शत्रुजीत कपूर ने बताया कि पुलिस मुख्यालय में कार्यरत पुलिस महानिरीक्षक (प्रशासन) संजय कुमार तथा दक्षिणी हरियाणा के रेवाड़ी रेंज में कार्यरत पुलिस महानिरीक्षक राजेन्द्र कुमार को विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है..

हरियाणा पुलिस अकादमी के DSP प्रदीप कुमार को सराहनीय सेवाओं के लिए गेलंट्री मेडल से नवाजा जाएगा.. सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक से सम्मानित होने वाले अन्य अधिकारियों में स्टेट क्राइम ब्यूरो हरियाणा के निरीक्षक राजेन्द्र, उप निरीक्षक सीआईडी हरियाणा गुनपाल सिंह, उप निरीक्षक पीटीसी सुनारिया रविन्द्र, सहायक उप निरीक्षक अंबाला कविता देवी, सहायक उप निरीक्षक सीआईडी हरियाणा नरेन्द्र कुमार तथा सहायक उप निरीक्षक पंचकूला विजेन्द्र सिंह शामिल हैं..

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

ड्रेन व नालों की सफाई के लिए डीसी से मिले विधायक

Voice of Panipat

Debit card से बेहतर क्यों है Credit Card, जानिए इसकी क्या है वजह?

Voice of Panipat

अश्लील फोटो पोस्ट कर करता था परेशान, 300 महिलाओं की बना चुका था फेक ID

Voice of Panipat