September 16, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPanipatPANIPAT NEWS

हरियाणा में 22 जनवरी को आधे दिन की छुट्‌टी का ऐलान

वायस ऑफ पानीपत (सोनम गुप्ता):- अयोध्या में 22 जनवरी (सोमवार) को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन हरियाणा में आधे दिन और चंडीगढ़ में पूरे दिन की छुट्‌टी का ऐलान किया गया है.. दोनों जगह इसको लेकर नोटिफिकेशन जारी हो गया है.. हरियाणा में सोमवार को आधे दिन (दोपहर 2:30 बजे तक) की छुट्‌टी के ऑर्डर जारी किए गए है.. चीफ सेक्रेटरी संजीव कौशल के ऑर्डर के अनुसार, सभी सरकारी ऑफिस, बोर्ड, कॉर्पोरेशन, स्कूल, कॉलेज और यूनिवर्सिटी आधे दिन ही खुलेंगी..

*हरियाणा में 22 को ड्राई-डे*

अयोध्या में श्रीराम लला की प्राण प्रतिष्ठा के दिन हरियाणा में ड्राई डे रहेगा..CM मनोहर लाल ने 3 दिन पहले ही पंचकूला के एक कार्यक्रम में इसकी घोषणा की थी.. उन्होंने कहा कि 22 जनवरी को राज्य में शराब के ठेके बंद रहेंगे.. इसके अलावा प्राण प्रतिष्ठा के वक्त स्कूलों में 2 घंटे के लिए कार्यक्रम का लाइव टेलीकास्ट किया जाएगा..

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

हरियाणा के 2 बड़े प्रोजेक्ट का प्रधानमंत्री करेंगे उद्घाटन

Voice of Panipat

PNB बैंक अब सस्ते में बेच रहा है मकान व दुकान, इस दिन लगेगी बोली

Voice of Panipat

पानीपत में किशोरी हुई लापता

Voice of Panipat