July 12, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPanipatPANIPAT NEWS

HARYANA CMO की बढ़ी जिम्मेदारी, फील्ड में जाकर लेंगे जानकारी, सभी DC को लेटर जारी

वायस ऑफ पानीपत (सोनम गुप्ता):- हरियाणा में मुख्यमंत्री ऑफिस के अधिकारियों की जिम्मेदारी CM मनोहर लाल ने बढ़ा दी है.. उन्हें फीडबैक एवं आउटरीच (Feedback outreach ) कोऑर्डिनेटर (coordinator) बनाया गया है.. अब वह ऑफिस(office) में बैठकर नहीं फील्ड में जाकर सरकारी योजनाओं (government schemes) की फीडबैक (Feedback) लेंगे.. इसके लिए सरकार की ओर से जिलों के सभी DC को लेटर जारी कर दिया गया है.. CM की टीम में जिनको शामिल किया गया है, उनमें CM के पॉलिटिकल एडवाइजर (Political advisor) बीबी भारती हिसार व सिरसा, OSD भूपेश्वर दयाल कुरुक्षेत्र व अंबाला, CM के निजी सचिव अभिमन्यु करनाल, ओएसडी वीरेंद्र सिंह (OSD Virendra singh) को रोहतक व सीनीपत की जिम्मेदारी दी गई है.. इसके अलावा जवाहर यादव (jawahar yadav) को फरीदाबाद, फॉरेन कॉर्पोरेशन डिपार्टमेंट (Foreign Corporation Department) के एडवाइजर पवन चौधरी को गुरुग्राम व भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा सीट का फीडबैक (Feedback) लाने की जिम्मेदारी दी गई है..

सूबे की सभी 10 लोकसभा सीटों से फीडबैक (Feedback) लेने के लिए CM ने अपनी टीम को 3 दिन का टाइम (Time) दिया है.. इसके बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल रविवार को इनके साथ मीटिंग (meeting) करेंगे.. सीएमओ के सूत्रों के अनुसार यह टीम लोकसभा वाइज BJP और सांसदों का भी रिपोर्ट कार्ड (report card) तैयार कर सकती है.. जिससे हकीकत का पता लगाया जा सके। फीडबैक (Feedback) के लिए टीम के सदस्य आम लोगों के साथ ही कार्यकर्ताओं से मिलेंगे..

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

PANIPAT:- Bike चोरी कर चलाने के बाद तेल खत्म होने पर झाड़ियों में छुपाकर खड़ी कर देते थे bike, अब 2 आरोपी गिरफ्तार

Voice of Panipat

एनडीपीएस स्टाफ टीम को लूटने के प्रयास मे चार आरोपी काबू, एक देसी पिस्तौल, एक रॉड व एक डंडा बरामद

Voice of Panipat

पानीपत में अब इतने हो चुके है पॉजीटिव केस, इतने हो चुकै है ठीक

Voice of Panipat