36.1 C
Panipat
August 16, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaLatest NewsPanipat

PANIPAT:-19 अगस्त को पानीपत में आयोजित होगा राज्यस्तरीय तीज महोत्सव  

वायस ऑफ पानीपत (कुलवन्त सिंह):- मुख्यमंत्री के अध्यक्ष प्रधान सचिव डॉ अमित कुमार अग्रवाल ने शुक्रवार को उपायुक्त डॉ वीरेंद्र कुमार दहिया के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस कर जानकारी देते हुए बताया कि 19 अगस्त शनिवार को पानीपत में तीज महोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा.. इसके लिए तैयारियां शुरू की जाए। अब की बार सरकार ने राज्य स्तरीय तीज महोत्सव पानीपत में मनाने का निर्णय लिया है.. यह कार्यक्रम महिलाओं को समर्पित रहेगा। जिसमें झूलना झूलने से लेकर स्वयं सहायता समूह की महिलाएं अपनी स्टाल भी लगाएंगे और अपने उत्पादों का प्रदर्शन भी करेंगी। डॉ. अमित अग्रवाल ने कहा कि तीज का पर्व हरियाणा का बहुत ही महत्वपूर्ण पर्व है.. इस पर्व पर सदा से महिलाएं एकजुट होकर ना केवल झूला झूलती है बल्कि समाज और देश के हित के लोक गीत भी गुनगुनाती हैं.. उन्होंने कहा कि ग्रामीण आंचल में विशेष रूप से आज भी इस पर्व को बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है.. इस पर्व की हरियाणवी संस्कृति से जुड़ाव की महत्ता को देखते हुए हरियाणा सरकार ने इस पर्व को बड़े पैमाने मनाए जाने का निर्णय लिया है और इस बार राज्य स्तरीय कार्यक्रम पानीपत में आयोजित करने का निर्णय लिया गया है.. इस कार्यक्रम को भव्य तरीके से मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि महिलाओं को समर्पित इस कार्यक्रम में 15 हजार ये अधिक महिलाओं की भागीदारी रहेगी और हरियाणवी संस्कृति की छटा कार्यक्रम में देखने को मिलेगी..


उपायुक्त विरेंद्र कुमार दहिया ने मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव अमित कुमार अग्रवाल को आश्वस्त किया कि कार्यक्रम को भव्य रूप देने के लिए पानीपत जिला प्रशासन पूरी तरह से तैयार है.. उन्होंने डॉ. अमित अग्रवाल को बताया कि इस कार्यक्रम के लिए पानीपत के सैक्टर 13-17 का मैदान उपयुक्त रहेगा.. इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त वीना हुड्डा, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विवेक चौधरी, एसडीएम पानीपत वीरेंद्र कुमार ढुल, एसडीएम समालखा अमित कुमार,नगराधीश राजेश सोनी इत्यादि उपस्थित रहे..

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

आरोपी 5 साल बाद चढा पुलिस के हत्थे, ऐसे की थी ह* त्या

Voice of Panipat

सड़क हादसे मे जान गंवाने वाले मृतक पुलिसकर्मी के परिवार वालो को एसपी ने सौंपा 54 लाख रुपये का चैक

Voice of Panipat

HARYANA के इस जिले में पानी पीने लायक नहीं रहा, जानिए क्यो

Voice of Panipat