September 16, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaIndia NewsLatest NewsPanipat

हरियाणा बनाएगा यमुना नदी पर बांध, जल्द मिलेंगे दोनो CM

वायस ऑफ पानीपत (कुलवन्त):- हरियाणा यमुना नदी पर अप स्ट्रीम बांध बनाएगा। इसके लिए हथिनी कुंड बैराज से 500 मीटर पीछे जगह का सर्वे किया जा चुका है… इस अहम योजना को अमलीजामा पहनाने के लिए जल्द ही हरियाणा के CM मनोहर लाल और हिमाचल प्रदेश के CM सुखविंदर सिंह सुक्खू मीटिंग करेंगे। हरियाणा CM ने खुद इस योजना की पुष्टि की है..हरियाणा-हिमाचल मिलकर यदि इस बांध परियोजना पर काम करते हैं.. तो दोनों राज्यों को काफी फायदा होगा। बांध के निर्माण से सिंचाई की दिक्कत दूर, जलस्तर में सुधार और बाढ़ का पानी दिल्ली, यूपी व प्रदेश के जिलों में तबाही नहीं मचाएगा…

मानसून सीजन को छोड़कर पूरे साल यमुना नदी में पानी की कमी रहती। लाखों क्यूसेक पानी बरसाती मौसम में तबाही मचाता हुआ दिल्ली से आगे निकल जाता है। बांध को सरकार हरियाणा बजट में शामिल कर चुकी है….

सर्वे व अन्य प्रक्रिया के बाद सीएम मनोहर लाल के सामने परियोजना की प्रेजेंटेशन दी जा चुकी है…केंद्रीय जल आयोग के नियमों के तहत बांध के पानी का वितरण व निर्माण होगा। इसके लिए हिमाचल प्रदेश को NOC के लिए पत्र लिखा हुआ है…अनुमति नहीं पाई। सहमति मिलने पर ही इस पर आगे काम होगा…वर्तमान में यमुना नदी में एक लाख क्यूसेक जल बहाव होने पर पूर्वी व पश्चिमी नहरों की सप्लाई रोक दी जाती है ताकि शिल्ट, पत्थर व जंगल से आने वाली लक्कड़ से नहर को नुकसान न हो..

बाढ़ का पानी जिले से तबाही मचाते हुए करनाल, पानीपत, सोनीपत से दिल्ली में प्रवेश करता है। यमुना नदी की दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश के जिला सहारनपुर, शामली, बागपत सहित अन्य जिलों में पानी से भारी नुकसान होता है…

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

BSNL के ₹1,999 वाले प्लान की वैधता 71 दिन बढ़ने से कैसे मिलेगी Jio-Airtel को बड़ी टक्कर,जानिए

Voice of Panipat

अगर आपकी बाइक हुई है चोरी तो पढ़े खबर, इन चोरो से 11 बाइक हुई बरामद

Voice of Panipat

इथेनॉल 21वीं सदी के भारत की प्राथमिकता-PM मोदी

Voice of Panipat