April 28, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsHaryana PoliticsIndia-PoliticsLatest NewsPANIPAT NEWSPolitics

HARYANA मे ‘आप’ पार्टी के प्रधान बने सुशील गुप्ता, अशोक तंवर को बनाया गया कैंपेन कमेटी चेयरमैन

वायस ऑफ पानीपत (सोनम गुप्ता):- हरियाणा में आम आदमी पार्टी ने संगठन के नए पदाधिकारियों का ऐलान कर दिया है। अभी तक हरियाणा के प्रभारी बनाए गए राज्यसभा सांसद सुशील गुप्ता को प्रदेश का नया प्रधान बना दिया गया है। इसके अलावा अनुराग ढांडा स्टेट सीनियर वाइस प्रेजिडेंट बनाए गए हैं। बलवीर सिंह सैनी, बंता सिंह वाल्मीकि और चित्रा सरवारा को स्टेट वाइस प्रेजिडेंट बनाया गया है। अशोक तंवर को AAP की कैंपेन कमेटी का चेयरमैन बनाया गया है।

पहले AAP ने यह लिस्ट होल्ड कर ली थी। पार्टी की प्लानिंग थी कि AAP सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल से बड़ी रैली करवाकर इसकी घोषणा की जाए। हालांकि दूसरे दलों की चुनावी सक्रियता को देखते हुए यह लिस्ट जारी कर दी गई है।

AAP में पिता-पुत्री को अहम जिम्मेदारी

आम आदमी पार्टी ने हरियाणा में संगठन के ऐलान के साथ पूर्व मंत्री चौधरी निर्मल सिंह को नेशनल जॉइंट सेक्रेटरी बनाया है। निर्मल सिंह 2 बार मंत्री रहे और एक बार कुरुक्षेत्र से लोकसभा चुनाव भी लड़ चुके हैं। कांग्रेस में वह भूपेंद्र हुड्‌डा के खासमखास रहे। हरियाणा में AAP की स्टेट वाइस प्रेजिडेंट बनाई चित्रा सरवारा उनकी बेटी हैं। इससे पहले चित्रा सरवारा उत्तरी हरियाणा संयोजिका के रूप में जिम्मेदारी संभाल रही थी।

AAP ने जनवरी 2023 में संगठन का ढांचा भंग करने की घोषणा की थी। पार्टी के नेशनल जनरल सेक्रेटरी संदीप पाठक ने इसका लेटर जारी किया था। उस दौरान पार्टी की ओर से यह दावा किया जा रहा था कि अप्रैल में नए संगठन का ऐलान किया जाएगा, लेकिन संगठन विस्तार के बजाय पार्टी नेताओं ने सदस्यता अभियान शुरू कर दिया। इससे पहले हरियाणा में आप ने मार्च 2022 में संगठन भंग किया था।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

‘पठान फिल्म’ ने मचाया तहलका, तीसरे दिन हुई इतनी कमाई, पढ़िए

Voice of Panipat

PANIPAT में कबाड़ व्यवसायी की बेटी से किया प्रेम-विवाह, तो कर दी हत्या, केस दर्ज

Voice of Panipat

Haryana मे बदला स्कूलों का समय, देखिए नया टाइम टेबल

Voice of Panipat