February 16, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsCrimeHaryana NewsLatest NewsPANIPAT NEWS

PANIPAT मे कल हुआ था बड़ा हा* दसा, 3 महिला श्रद्धालुओं की हुई थी मौ*त, 1 बच्ची ने भी तोड़ा दम

वायस ऑफ पानीपत (सोनम गुप्ता):- चुलकाना धाम से बाबा के दर्शन कर लाैट रहे 25 श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली हाइवे पर भारी वाहन की लेन में चल रही थी. जैसे ही ट्रैक्टर चालक ने ब्रेक लगाए, तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। ट्राॅली पलटने के बाद ट्रक करीब 20 मीटर तक ट्राॅली काे घसीटता ले गया। यह देख राहगीर और ग्रामीण मदद काे दाैड़ पड़े। उन्हाेंने घायलाें काे अस्पतालों में भर्ती कराया।

तीन महिला श्रद्धालुओं की माैके पर माैत हाे गई। जबकि 12 साल की बच्ची चानू ने 6 घंटे तक चले इलाज के बाद निजी अस्पताल में दम ताेड़ दिया। दाे युवक खाटू श्याम का स्वरूप बनावर कर ले गए थे, इसमें युवक नीटू के दाेनाें पैर कट गए। रात में कल्पना चावला मेडिकल काॅलेज में उसकी हालत गंभीर बनी हुई थी। चालक बृजपाल ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 4 बजे आरती में शामिल हाेने के बाद श्रद्धालुओं का जत्था गांव ऊझा के लिए ट्रैक्टर-ट्राॅली में सवार हाेकर चला था।

जीटी राेड पर गांव झट्टीपुर के पास उसने पेट्राेल पंप पर डीजल डलवाने के लिए ट्रैक्टर-ट्राॅली काे राेका। सेल्समैन ने डीजल देने से मना किया। कहा कि सुबह 5 बजे पंप खुलेगा। तब ही डीजल मिल सकेगा। यह सुन उसने ट्राॅली काे साइड में लगा दिया और इंतजार करने लगे। सुबह 5 बजे डीजल डलवाने के बाद वह चल दिए। ट्रैक्टर पर उसका भतीजा दिनेश और गांव का युवक बैठा था। वह आधा किमी ही चले थे कि तभी पीछे से ट्रक ने सीधे ट्राॅली में टक्कर मार दी। टक्कर से ट्रैक्टर पूरा घूम गया। जिससे वह भी सड़क पर जा गिरे।

चालक ट्रक लेकर भाग गया। ट्राॅली के नीचे दबे लाेग मदद काे पुकार रहे थे। उन्हाेंने वहां से गुजरते वाहनाें काे राेकना शुरू कर दिया। जल्द ही आसपास गांव के लाेग पहुंच गए। उन्हाेंने किसी तरफ ट्राॅली काे सीधा करवाया। हाईवे पर चाराें तरफ खून बिखरा था। इस कारण हाईवे पर जाम लग गया। एक राहगीर ने कंट्राेल रूम पर काॅल कर घटना की सूचना दी। 10 मिनट बाद दाे एम्बुलेंस माैके पर पहुंच गईं। पुलिस ने ट्रैक्टर- ट्राॅली काे साइड में करवाकर यातायात सुचारू किया।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति को मारने के लिए 1 साल तक की प्लानिंग, फिर दिया वारदात को अंजाम, ऐसे हुआ खुलासा

Voice of Panipat

काला आम मे 14 एकड़ की भूमि को किया जा रहा है तैयार, जिसमे होगी बोटिगं की सुविधा, अमृत सरोवरों की साफ-सफाई को लेकर प्रशासन ने कसी कमर

Voice of Panipat

Haryana सरकार के सख्त तेवर, भ्रष्टाचार किया तो सीधे होगी Retirement

Voice of Panipat