33.2 C
Panipat
April 19, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsCrimeHaryanaHaryana CrimeHaryana NewsPanipatPanipat Crime

दो किशोरों पर लगा छेड़छा़ड़ का आरोप, दे दी जान, पढिए पूरा मामला.

वायस ऑफ पानीपत (देवेंद्र शर्मा)- करनाल के तरावड़ी क्षेत्र के एक गांव में छेड़छाड़ के आरोप से आहत दो किशोरों ने जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या कर ली। दो दिन पहले गांव की ही एक लड़की ने दोनों पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। हालांकि, बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया था। पुलिस ने आरोप लगाने वाली लड़की और उसके भाई को हिरासत में ले लिया है।

दो दिन पहले गांव की एक लड़की ने पड़ोस में रहने वाले दो नाबालिग छात्रों पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। इसके बाद दोनों पक्षों में विवाद हो गया था। तरावड़ी थाने में शिकायत देने पर पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाकर पूछताछ की थी। बाद में दोनों पक्षों में राजीनामा भी हो गया। रविवार को दोनों किशोरों ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। हालत बिगड़ने पर दोनों को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। किशोरों के स्वजनों ने छेड़छाड़ का आरोप लगाने वाले पक्ष पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। पुलिस ने गांव पहुंचकर कार्रवाई का आश्वासन दे उन्हें शांत कराया। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए हैं।

जांच अधिकारी एएसआइ सुखविंद्र सिंह ने बताया कि लड़की और उसके भाई के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। थाना प्रभारी प्रमोद गौतम ने बताया कि मामले में अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। जांच के बाद ही मामले की तस्वीर साफ होगी। दोनों किशोरों पर छेड़छाड़ का आरोप लगा था। इसके बाद उन्‍हें थाने बुलाया गया। यहां पर बातचीत की गई। इसके बाद किशोरों को थप्‍पड़ भी मारा गया। वहीं, किशोरों को पैर पकड़कर माफी मंगवाई गई। इसके बाद से दोनों किशोर काफी आहत थे। दोनों किशोरों ने इसके बाद आत्‍महत्‍या का कदम उठाया।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

अब कॉन्ट्रेक्ट पर काम करने वाले भी कर्मचारी होंगे पक्के, पंजाब सरकार ने किया नोटिफिकेशन जारी

Voice of Panipat

गांवों में ठीकरी पहरा लगाने के आदेश, किसी बाहरी की नहीं हो एंट्री

Voice of Panipat

बीपीएस के साउथ कैंपस में शुरू करवाएंगे पैरामेडिकल कोर्सेज

Voice of Panipat