26.8 C
Panipat
September 19, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsCrimeHaryanaHaryana Crime

शादी के 17 साल बाद दूसरी महिला को लाया पति, पहली पर नौकरानी बनने का दबाव, मामला दर्ज

वायस ऑफ पानीपत (कुलवन्त सिंह):- पानीपत में लव मैरिज के साइड इफेक्ट सामने आए हैं। बेटी की जिद पर परिजनों ने उसकी पसंद के लड़के से शादी कर दी। अब शादी के 17 साल बाद पति दूसरी महिला के चक्कर में पड़ा है। पति अब उस पर घर में नौकरानी बनने का दबाव बना रहा है। पति की मारपीट और प्रताड़ना से परेशान महिला ने घर छोड़ा तो पति वहां भी उसे जीने नहीं दे रहा। पीड़िता कई महीनों तक उच्च पुलिस अधिकारियों के चक्कर काट चुकी, लेकिन कहीं सुनवाई नहीं हुई। अब गृहमंत्री के हस्तक्षेप के बाद मॉडल टाउन थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है।

मॉडल टाउन के राजनगर निवासी मैना ने बताया कि उसने वर्ष 2004 में हिसार जिले की गुरु दर्शन कॉलोनी निवासी सतीश कुंडू से लव मैरिज की थी। सतीश कुंडू प्रॉपर्टी डीलर, फाइनेंसर और कंस्ट्रक्शन का काम करता है। शादी के बाद उसे पति के अन्य महिला से अफेयर की जानकारी मिली। वह दोनों को कई बार आपत्तिजनक हालत में पकड़ चुकी है।

पति के अफेयर का विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की जाने लगी। सास, ससुर और देवर भी उसके साथ मारपीट करते। शादी के बाद उसने दो बेटों को जन्म दिया। बच्चों की खातिर वह प्रताड़ना झेलती रही। अब पति दूसरी महिला को घर में ले आया। दूसरी महिला को घर में लाने के बाद उस पर नौकरानी की तरह रहने का दबाव बनाया गया। मैना ने बताया कि दूसरी महिला को घर में लाने के बाद उसके साथ नौकरानी जैसा व्यवहार किया जाने लगा। पति रोटी बनाने के लिए कहता। वह रोटी बनाती तो पति कुत्तों को डालकर कहता कि दोबारा रोटी बना। आखिरकार वह पति से छुपकर अपनी रिश्तेदारी में रहने लगी। आरोपी ने वहां भी उसे चेन नहीं जीने दिया और हर जगह आकर उसके साथ मारपीट की। वह अपना पेट भरने के लिए प्राइवेट नौकरी करने लगी तो आरोपी ने वहां भी हंगामा कर दिया। अब आरोपी उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है। जिसकी रिकॉर्डिंग उसके पास है।

मैना ने बताया कि वह पति की शिकायत लेकर सभी पुलिस अधिकारियों के पास गई, लेकिन पुलिस ने उसकी मदद नहीं की। पुलिस से शिकायत के बाद पति का उसके प्रति गुस्सा और बढ़ गया और वह अब उसे जान से मारने पर आमादा है। गृहमंत्री से शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। मैना ने बताया सतीश पर हत्या समेत कई केस पहले से ही दर्ज हैं।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

Haryana Govt Scheme: हरियाणा में किसानों को देसी गाय पालने पर मिलेंगे 30 हजार रुपये, जानें पात्रता और आवेदन का तरीका

Sahab Ram

जम्मू–कश्मीर में बारिश , बाढ़ और भूस्खलन का कहर!

Voice of Panipat

वॉट्सएप व टेलीग्राम जैसे एप पर 60 से ज्यादा ग्रुप बने, फ्लाइंग की लोकेशन शेयर कर कराई जा रही है बेटिकट यात्रा

Voice of Panipat