September 17, 2026
Voice Of Panipat
Haryana

सागर को सुशील पहलवान ने पीटा था, सीसीटीवी फुटेज से आया सामने

वायस ऑफ पानीपत (देवेंद्र शर्मा):- पहलवान सागर धनखड़ हत्याकांड में पुलिस को अब तक ओलंपियन पहलवान सुशील कुमार का सुराग नहीं मिला है। इस वारदात की छत्रसाल स्टेडियम की सीसीटीवी फुटेज में सुशील 20-25 पहलवानों और असौदा गिरोह के बदमाशों के साथ सागर धनखड़ और दो अन्य को पीटता दिखा है। सभी लोग सागर को लात-घूंसों, डंडों, बैट व हॉकी से मारते दिख रहे हैं। फुटेज में सुशील सागर व दो अन्य पीड़ितों पर हॉकी चलाता भी दिखा है।

सभी पहलवान और बदमाश स्टेडियम के सीसीटीवी कैमरे में कैद हैं। दिल्ली पुलिस अन्य आरोपियों पर इनाम घोषित करने की तैयारी कर रही है। दिल्ली पुलिस ने कहा कि 20 से 25 लोगों ने सागर व दो अन्य को अधमरा होने तक पीटा था। फुटेज से पता लग रहा है कि पीड़ितों को जानवरों जैसे पीटा गया। 

दिल्ली पुलिस ने बताया है कि अग्रिम जमानत रद्द होने के बाद सुशील अब सरेंडर करने की तैयारी कर रहा है। सुशील पहलवान रोज ठिकाना बदल रहा है। वह एक ठिकाने पर कुछ घंटे या एक दिन ही रुकता है। सुशील कुछ रिश्तेदारों के मोबाइल का इस्तेमाल कर रहा है। 

वह हरियाणा व यूपी से निकलकर अब पंजाब पहुंच गया है। बृहस्पतिवार दिन व रात में उसकी लोकेशन पंजाब के कुछ जिलों में आई है। उत्तर-पश्चिमी जिले की कुछ टीमें सुशील को पकड़ने के लिए पंजाब में दबिश दे रही हैं। एक दिन पहले सुशील बहादुरगढ़ में देखा गया था।

स्टेडियम की फुटेज से  छेड़छाड़ नहीं की
छत्रसाल स्टेडियम की सीसीटीवी फुटेज व आरोपी प्रिंस के मोबाइल से मिले वीडियो से पता लग रहा है कि सुशील कुमार पीड़ितों को हॉकी से पीट रहा था। फुटेज और वीडियो सुशील के खिलाफ सबसे बड़ा सबूत हैं। पुलिस ने दोनों को ही जब्त कर लिया है। पुलिस ने स्टेडियम की फुटेज व वीडियो की फोरेंसिक जांच कराई थी। फोरेंसिक लैब ने वीडियो को सही ठहराया है।  स्टेडियम की फुटेज भी सही है। इसके साथ कोई छेड़छाड़ नहीं की गई है।

Related posts

Haryana Rojgar Mela: हरियाणा में बेरोजगार युवाओं के लिए खुशखबरी, इस जिले में लगेगा रोजगार मेला

Sahab Ram

बाइक की टक्कर लगने से आठ वर्षीय मासूम की मौत, बाइक चालक पर केस दर्ज

Voice of Panipat

पुलिस ने घसीटा सरपंचो को, डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला का करने पहुंचे थे विरोध

Voice of Panipat