Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana News

हरियाणा में पुलिसकर्मियो की छुट्टियां रद्द, वजह है किसान आंदोलन, पढ़िए पूरी खबर

वायस ऑफ पानीपत (देवेंद्र शर्मा):- नए कृषि कानूनों पर जारी किसानों के आंदोलन को देखते हुए और खासकर उनके द्वारा 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के दिन ट्रैक्टर रैली निकालने की घोषणा के बाद दिल्ली-हरियाणा की पुलिस बेहद सजग है और सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था के लिहाज से कई फैसले ले रही है| वहीँ हरियाणा पुलिस ने अपने कर्मियों की छुट्टियां अगले आदेश तक के लिए निरस्त कर दी हैं| हरियाणा पुलिस की ओर से कहा गया है कि किसान आंदोलन को देखते हुए राज्य में आपातकालीन अवकाश को छोड़कर सभी छुट्टियां रद्द की जाती हैं| बता दें कि हरियाणा पुलिस ने गुरुवार को यह आदेश जारी किया है|

गौरतलब है कि कृषि कानूनों के विरोध में प्रदर्शन कर रहे किसानों की योजना है कि 26 जनवरी को दिल्ली में आउटर रिंग रोड पर ट्रैक्टर रैली का आयोजन करेंगे| जिसकी परमीशन दिल्ली पुलिस देने से कतरा रही है| दिल्ली पुलिस को कानून व्यवस्था बिगड़ने का डर सता रहा है| वहीँ सरकार ने भी किसानों से ट्रैक्टर रैली नहीं निकालने की बात कही है|

उल्‍लेखनीय है कि तीन नए कृषि कानूनों पर सरकार और किसानों के बीच कई बैठके हो चुकी है| लेकिन अभी तक कोई समाधान नही निकला।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

12 अगस्त को लगेगा गृह मंत्री अनिल विज का जनता दरबार, सुनेंगे लोगो की समस्याएं

Voice of Panipat

HARYANA:- BJP अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने PM से की मुलाकात, विधानसभा चुनाव को लेकर हुई चर्चा

Voice of Panipat

7 साल के बेटे ने आर्मी की वर्दी पहन पिता को दी आखिरी विदाई

Voice of Panipat