आज रविवार को देश के कई राज्यों में मौसम काफी खराब रहने वाला है। बता दे की हरियाणा राजस्थान समेत देश के 20 राज्यों में तेज हवाओं के साथ भराई बारिश का अलर्ट जारी हुआ है। देश की मौसम प्रणाली में ये बदलाव हुआ जिसका असर आज देश के कई राज्यों में देखने को मिलेगा।
तेज हवाओं के साथ बारिश
मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) द्वारा रविवार, 11 अक्टूबर को जारी नवीनतम मौसम बुलेटिन के अनुसार, देश के कई राज्यों में बादलों की आवाजाही और तेज हवाएं चलेंगी। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने हरियाणा-झारखंड, ओडिशा और पश्चिम राजस्थान सहित देश के कई हिस्सों में गरज के साथ बौछारें पड़ने की चेतावनी जारी की है। ओडिशा, झारखंड और पश्चिम बंगाल के लिए आंधी-तूफान की चेतावनी जारी की गई है
उत्तर-पश्चिम और पूर्वी भारत के कई हिस्सों में ऊपरी हवा के चक्रवाती परिसंचरण और गर्त रेखाओं का प्रभाव देखा जा रहा है।
मौसम विभाग के अनुसार, 11 अक्टूबर को झारखंड, ओडिशा और पश्चिमी राजस्थान के विभिन्न हिस्सों में मौसम खराब रहेगा।
इन राज्यों में आंधी के साथ 30-40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। आंध्र प्रदेश में भी कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।
दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत और तटीय क्षेत्र मौसमी आवाजाही के कारण तूफानी गतिविधियों से प्रभावित हैं।
11 अक्टूबर को दक्षिण भारत के प्रमुख तटीय और द्वीप क्षेत्रों में मौसम काफी सक्रिय रहेगा।
केरल और माहे, लक्षद्वीप और तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरने और तेज हवा की गति 40 से 50 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है।
पूर्वोत्तर भारत के पहाड़ी क्षेत्रों में भी बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ेंगी। मौसम विभाग के अनुसार, 11 अक्टूबर को पूर्वोत्तर राज्यों नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में गरज के साथ बिजली गिरने की संभावना है।

