28.2 C
Panipat
October 3, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking News

कैथल पुलिस में बड़ा फेरबदल, 12 पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को मिली नई जिम्मेदारी

हरियाणा के कैथल से बड़ी खबर सामने आई है। कैथल पुलिस विभाग में कई थाना प्रभारियों और जांच अधिकारियों के तबादले किए गए है। एसपी(SP) मनप्रीत सिंह सूदन ने 12 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों का ट्रांसफर करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी सौंपी है।

इन पुलिस अधिकारियों के हुए तबादले

एसपी(SP) ने एसआई तरसेम को एसपी रीडर से समीक्षा सेल इंचार्ज बनाया गया है। एसआई रणदीप को एसएचओ गुहला से एसएचओ कलायत की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं इंस्पेक्टर शिव कुमार सैनी को समीक्षा सेल से एसएचओ गुहला नियुक्त किया गया है।

इसी तरह इंस्पेक्टर रमेश चंद्र को एसएचओ कलायत से पुलिस लाइन, एएसआई प्रवेश को सेना लिपिक से एसआईएस, पीएसआई संदीप को एसआईएस से स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट इंचार्ज और इंस्पेक्टर सुनील कुमार को स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट इंचार्ज बनाया गया है।

वहीं एएसआई रामपाल को इकोनॉमिक सेल से एमटीओ इंचार्ज, पीएसआई शुभ्रांशु को एंटी इमीग्रेशन सेल से सेना लिपिक (ओएसआई), एएसआई इकबाल को एमटीओ से एंटी इमीग्रेशन सेल, पीएसआई अमन को समीक्षा सेल से एंटी इमीग्रेशन सेल इंचार्ज और एसआई रेखा को समन स्टाफ से कंप्लेंट ब्रांच इंचार्ज की जिम्मेदारी सौंपी गई है। SP की ओर से तबादला आदेश जारी होने के बाद सभी पुलिसकर्मियों को नई तैनाती पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

इस पर एसपी मनप्रीत सिंह सूदन ने बताया कि पुलिस विभाग में तबादले प्रशासनिक जरूरत और कार्य व्यवस्था के अनुसार रूटीन में किए गए हैं। अधिकारियों को नई जिम्मेदारियों के अनुसार कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।

Related posts

किसान आंदोलन खत्म : दिल्ली जयपुर नेशनल हाईवे पर से हटने लगे बेरिगेड्स

Voice of Panipat

तीसरे दिन मिला मृतका का शव, परिजनों का कहना- दहेज के लिए करते थे परेशान.

Voice of Panipat

पंचकुला में 3 जगहों पर ED की रेड

Voice of Panipat

Leave a Comment