39.6 C
Panipat
August 28, 2026
Voice Of Panipat
WEATHER

कल का मौसम: हरियाणा- पंजाब समेत इन राज्यों में होगी झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

देश के अलग- अलग राज्यो में इन दिनों मानसून  सक्रिय है। इस वजह से बारिश का दौर जारी है। कई राज्यों में लगातार हो रही बारिश से नदियां उफान पर है और जनजीवन अस्त- व्यस्त हो गया है।

इसी बीच अब कल के मौसम को लेकर मौसम विभाग ने बड़ा अलर्ट जारी कर दिया है। कल 29 अगस्त को हरियाणा- पंजाब समेत 21 राज्यों में बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही तेज आंधी तूफान की भी चेतावनी जारी की गई है।

मौसम विभाग के मुताबिक कल 29 अगस्त को  इन 21 राज्यों में मूसलाधार बारिश होने की संभावना है। बंगाल की खाड़ी से चलने वाली तेज हवाओं के कारण मौसम में ये बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।

मौसम विभाग ने 21 राज्यों दिल्ली, हरियाणा, उत्तरप्रदेश, बिहार, राजस्थान, पंजाब उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, ओडिशा, मध्य प्रदेश, केरल, तमिलनाडु और तेलंगाना में भारी बारिश की  चेतावनी जारी की है। इस दौरान 85 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की भी संभावना है।

Related posts

HARYANA में 3 दिन बाद बदलेगा मौसम

Voice of Panipat

हरियाणा में आज रात से फिर एक्टिव होगा मानसून, अगले 3 दिन होगी भारी बारिश

Sahab Ram

Weather Forecast: इन 23 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 80 की स्पीड से चलेंगी तेज हवाएं

Sahab Ram

Leave a Comment