August 29, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryana News

हरियाणा में पुलिस थाने में SHO की मौत, छाती में लगी गोली

Haryana News: हरियाणा के अंबाला में थाने में SHO की मौत हो गई। यहां थाना नग्गल में SHO कर्मवीर सिंह की गोली लगने से मौत हो गई। ये घटना शनिवार दोपहर को थाने के अंदर हुई। कर्मवीर के छाती में गोली लगी थी और उनके पास में ही उनकी सर्विस रिवॉल्वर पड़ी थी।

गोली किन परिस्थितियों में चली, फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के सीनियर अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। कर्मवरी सिंह के सुसाइड करने की आशंका है। हालांकि, अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।

Related posts

BREAKING:- EPRO में पेंशन आवेदन करने का आखिरी मौका, जानिए पूरी खबर

Voice of Panipat

रेलवे यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत, इन ट्रेनों से हटेगा स्पेशल स्टेटस का दर्जा

Voice of Panipat

पानीपत में अलग-अलग मामले में 2 दोषियों को सजा

Voice of Panipat

Leave a Comment