September 2, 2026
Voice Of Panipat
CrimeHaryanaPanipat CrimeUncategorized

4 दिन बाद पत्नी घर लौटी तो पति ने जताई नाराजगी, भाइयों को बुलाकर पत्नी ने पति को पिटवाया

वायस ऑफ पानीपत (देवेंद्र शर्मा)
एक दिन के लिए मायके जाने की बात कहकर गई पत्नी 4 दिन बाद ससुराल लौटी तो पति ने नाराजगी जताई…जिस पर पत्नी ने फोन कर मायके से भाइयों को बुलाकर पति को पिटवा दिया..बचाने आई सास से भी मारपीट की गई…वही गंभीर घायल पति को सिविल अस्पताल से खानपुर रेफर किया गया है…पति के ब्यान पर पुलिस ने पत्नी, दो साले और दो अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज किया है…


विकास नगर गली नंबर 10 निवासी 34 वर्षीय जगदीप पुत्र राजेन्द्र ने पुलिस को शिकायत दी कि वह सनौली रोड कुरांड में सर्व इण्डिया कम्पनी में गनमैन है…पत्नी मनीषा निवासी नारा एक दिन के लिए मायके जाने की बात कहकर गई थी, वह घर का ताला लगाकर चाबी भी अपने साथ ले गई थी…

पत्नी 3-4 दिन बाद दो सितंबर को वापस घर पर आई…रात की ड्यूटी खत्म करके जगदीप सुबह घर पहुंचा तो साला अजय व पत्नी घर पर मिले..पति ने पूछा कि एक दिन की कहकर गई थी और 3-4 दिन बाद आई हो, यह ठीक नहीं है..तभी पत्नी ने फोन करके अपने बड़े भाइयों को भी घर आने के लिए कहा..

रात को ड्यूटी जाने के कारण पति सो रहा था..दोपहर करीब दो बजे दो साले व दो अन्य व्यक्ति घर पर आए…पत्नी ने मुंह दबा लिया और छोटे साले अजय ने गला दबा लिया..अज्ञात व्यक्ति ने पैर पकड़ लिए और बड़े साले दीपक ने लोहे के सरिया से जगदीप पर ताबड़तोड़ वार किए..शोर सुनकर मौके पर आई मां सरोज ने बीच बचाव किया तो आरोपियों ने उसको भी पीटा..जान से मारने की धमकी देकर आरोपी भाग गए…
TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

भूकंप से म्यांमार में महातबाही, बैंकॉक में इमारत में सैकड़ों लोग दबे

Voice of Panipat

शराब तैयार करने के आरोपियों को पकड़ने गई पुलिस पर लाठी-डंडो से हमला

Voice of Panipat

PANIPAT:- साइबर ठगों द्वारा ऑनलाइन पार्ट टाइम जॉब ऑफर का लालच देकर की जा रही ठगी- SP लोकेंद्र सिंह

Voice of Panipat