August 27, 2026
Voice Of Panipat
Haryana Crime

हरियाणा में  पति की हत्या करने के बाद 4 घंटे तक शव के पास बैठी रही पत्नी, लीवर और किडनी गायब

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में हुए राजेश हत्याकांड मामले में एक बड़ा खुलासा है। पति राजेश की हत्या करने के बाद पत्नी विमला करीब 3 से 4 घंटे तक शव के पास बैठी रही।

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पत्नी ने पति की आंते बाहर निकाली, जो कमरे से ही बरामद हुई थी। लेकिन राजेश का आधा लीवर और किडनी अभी भी गायब है। करीब एक हफ्ते बाद भी ये खुलासा नहीं हो पाया है कि हत्या की वजह क्या थी ?

क्या है पूरा मामला ?

ये मामला कुरुक्षेत्र के  पिहोवा रोड स्थित एक कॉलोनी  का है। यूपी के सीतापुर का रहने वाला राजेश अपनी पत्नी विमला के साथ यहां किराए के कमरे में रहता था।

राजेश आरओ प्लांट में वाटर सप्लाई का काम करता था। वह दोनों करीब एक साल पहले ही कुरुक्षेत्र आए। राजेश की पहले दो पत्नियों से तलाक हो चुका था। जिसके बाद उसने बिमला से लव मैरिज की थी। उन दोनों के कोई बच्चे नहीं थे।

21 अगस्त को क्या हुआ ?

मिली जानकारी के अनुसार बीते 21 अगस्त को विमला ने पहले पति राजेश की हत्या की और फिर वह खुद छत से कूद गई। उसे गंभीर चोटें आई और अभी उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

अब करीब एक हफ्ता बीत जानें के बाद इस मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पोस्टमॉर्टम में अब यह भी सामने आया है कि राजेश की मौत दोपहर 12 बजे के बाद हो चुकी थी। जबकि पुलिस को इसकी सूचना शाम के करीब 5 बजे मिली।

बताया जा रहा है कि पति की हत्या करने के बाद विमला करीब 3 से 4 घंटे तक उसके शव के पास ही बैठी रही। शाम करीब 4 से 5 बजे जब पड़ोसी को राजेश के कमरे से चिल्लाने की आवाज सुनाई दी, तो वह कमरे में पहुंचा।

पेट से आंते बाहर निकाली
अंदर का नजारा देख पड़ोसी के होश उड़ गए। कमरे में विमला अपने पति राजेश के पेट से आंतें निकाल रही थी। पड़ोसी को देखते ही विमला ने छत से छलांग लगा दी। इसके बाद इस मामले की सूचना पुलिस को सूचना दी गई थी।

वहीं राजेश के शव का पोस्टमॉर्टम करने वाले फोरेंसिक एक्सपर्ट्स ने बताया कि उसके पेट पर करीब 37 सेंटीमीटर लंबा और साढ़े 3 सेंटीमीटर चौड़ा गहरा चीरा था।

चीरा लगाने के बाद राजेश की आंतें बाहर निकाली गई। पोस्टमॉर्टम के समय आंते शव के साथ नहीं थीं। इसके अलावा शरीर में दाई किडनी और लीवर का करीब आधा हिस्सा भी नहीं मिला। पुलिस गायब किडनी और लीवर के हिस्से की तलाश कर रही है।

वहीं आरोपी पत्नी विमला का इलाज अभी LNJP अस्पताल में चल रहा है। डॉक्टरो नें बताया कि उसकी हालत में काफी सुधार है।  लेकिन इस मामले में अभी कुछ भी साफ नहीं हो पाया है। करीब 7 दिन बीत जानें के बावजूद हत्या करने की वजह सामने नहीं आ सकी है।

Related posts

क्रेडिट कार्ड अप्रूव करने के नाम पर युवक से की ठगी, पढिए

Voice of Panipat

दहेज के लिये करते थे प्रताड़ित, महिला ने लगाई फांसी, पति समेत कई पर दर्ज

Voice of Panipat

Haryana:- जीजा के साथ स्कूटी पर पेपर देकर घर जा रही थी घर, पीछे से आई तेज रफ्तार ट्रक उसके बाद..    

Voice of Panipat

Leave a Comment