August 27, 2026
Voice Of Panipat
Haryana NewsUncategorized

हरियाणा में 78 शिक्षकों को मिलेगा ‘स्टेट टीचर अवॉर्ड’,  सरकार देगी एक लाख रुपये, देखें पूरी लिस्ट

हरियाणा सरकार ने ‘स्टेट टीचर अवॉर्ड’ की लिस्ट जारी कर दी है। इस बार राज्य के 78 टीचर्स को सरकार सम्मानित करेगी। शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव विजय सिंह दहिया की ओर से इस संबंध में पत्र जारी किया है। इस लिस्ट में साल 2024 के लिए 40 और 2025 के लिए 38 शिक्षकों के नाम शामिल है।

यहां देखें पूरी लिस्ट…

2024 के ‘स्टेट टीचर अवॉर्ड’ विजेताओं की लिस्ट

2025 के ‘स्टेट टीचर अवॉर्ड’ विजेताओं की लिस्ट

इन सभी 78 शिक्षकों को 5 सितंबर 2026 को शिक्षक दिवस के मौके पर ‘स्टेट टीचर अवॉर्ड’ से सम्मानित किया जाएगा। बता दें कि शिक्षा विभाग ने दो सालों के पुरस्कारों की सूची जारी की है, जिसमें 2024 के 40 और 2025 के 38 शिक्षक शामिल हैं। 

‘शिक्षक दिवस’ के उपलक्ष्य में आयोजित विशेष राज्य स्तरीय समारोह में इन चयनित अध्यापकों को सरकार की ओर से एक लाख रुपए कैश अवॉर्ड, सिल्वर मेडल-सर्टिफिकेट दिया जाएगा। इसके साथ ही प्रोत्साहन स्वरूप इन सभी अध्यापकों 2 एडवांस इंक्रीमेंट भी दिए जाएंगे।

Related posts

हरियाणा में नहीं चलेगी निजी स्कूलों की मनमानी, महंगी किताबे खरीदने पर पाबंदी

Voice of Panipat

पेट्रोल व डीजल की कीमतों पर हरियाणा में कांग्रेस का हल्ला बोल

Voice of Panipat

निगम चुनाव को निष्पक्ष करवाने के लिए पहुंचे आईजी पानीपत, दिए निर्देश

Voice of Panipat

Leave a Comment