August 27, 2026
Voice Of Panipat
Haryana News

हरियाणा के नारनौल में डीसी ने BLO को किया सस्पेंड, जानें क्या है पूरा मामला ?

Haryana News: हरियाणा के नारनौल में  SIR में लापरवाही बरतने पर डीसी ने बड़ा एक्शन लिया है। मतदाता सूची पुनरीक्षण (SIR) कार्य में लापरवाही करने के बूथ स्तरीय अधिकारी( BLO) को निलंबित किया गया है।  

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त, नारनौल ने विधानसभा क्षेत्र के पार्ट नंबर-11 में तैनात बीएलओ (BLO) गजराज को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का आदेश जारी किया है। साथ ही विभागीय जांच के निर्देश भी दिए गए है।

यहां देखें आदेश….

जानकारी के अनुसार ये कार्रवाई मतदाता सूची पुनरीक्षण प्रक्रिया और निर्वाचन संबंधी कार्यों में लापरवाही बरतने के कारण की गई है। डीसी ने कहा कि चुनावी और मतदाता सूची से जुड़े कार्यों में लापरवाही से प्रक्रिया की निष्पक्षता और शुचिता प्रभावित होती है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Related posts

HARYANA के रास्ते चलने वाली 2 ट्रेनों के रूट बदले

Voice of Panipat

पानीपत में क्या हो रहा है आए दिन, अब फिर मिला नवजात बच्ची का भ्रूण

Voice of Panipat

PANIPAT:- ट्रेक्टर पर सवार होकर चुलकाना धाम जा रहे थे श्रद्धालु, सामने से आया तेज रफ्तार ट्रक, उसके बाद…

Voice of Panipat

Leave a Comment