August 2, 2026
Voice Of Panipat
Politics

हरियाणा: CM खट्टर के बाद कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा भी कोरोना पॉजिटिव

वायस ऑफ पानीपत (देवेंद्र शर्मा):-हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के बाद कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। राज्य के परिवहन एवं खनन मंत्री मूलचंद शर्मा ने खुद कोरोना संक्रमित होने की जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि पिछले सप्ताह में जो भी लोग उनसे मिले हैं वे आइसोलेट हो जाएं और कोरोना की जांच करवा लें। गौरतलब है कि हरियाणा के कई नेता कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जा चुके हैं। इससे पहले सीएम मनोहर लाल खट्टर और विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता करोना से संक्रमित हो गये थे। जिसके बाद अब परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है उधर राज्य के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को देर रात गुरुग्राम के मेदांता अस्परताल में भर्ती कराया गया है। राज्य के कई विधायक भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।वहीं, सीएम मनोहरलाल के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद उनके प्रधान सचिव राजेश खुल्लर, मुख्य सचिव केशनी आनंद अरोड़ा सहित उन आइएएस अधिकारियों को भी खुद को क्वारंटाइन करना होगा, जो पिछले दिनों में सीएम के संपर्क में आए हैं।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

लाठीचार्ज की वीडियो सामने आने के बाद पिता बूटा सिंह ने इनेलो के जिलाध्यक्ष का पद छोड़ा.

Voice of Panipat

पीएम मोदी ने की बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के साथ यास तूफान से हुए नुकसान का लिया जायजा

Voice of Panipat

मोदी मंत्रिमंडल विस्तार से पहले चला इस्तीफे का दौर, हर्षवर्धन समेत अनेक मंत्री हुए बाहर

Voice of Panipat