24.1 C
Panipat
October 7, 2026
Voice Of Panipat
Haryana News

हरियाणावासियों के लिए खुशखबरी, हिसार एयरपोर्ट से अब जम्मू और अहमदाबाद के लिए शुरू होंगी फ्लाइट

हरियाणावासियों के लिए अच्छी खबर है। हिसार के महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट से जम्मू- कश्मीर और अहमदाबाद के लिए सीधी फ्लाइट शुरू करने की तैयारी तेज हो गई है। जल्द ही इन दो शहरों के लिए फ्लाइट उड़ान भरेंगी। जिससे जम्मू- कश्मीर और अहमदाबाद जानें वाले यात्रियों को काफी फायदा मिलेगा।

जानकारी के अनुसार हिसार के महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट से 27 अक्टूबर 2026 से जम्मू और अहमदाबाद के लिए सीधी उड़ान शुरू करने की तैयारी है। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) और स्थानीय एयरपोर्ट अथॉरिटी ने एलायंस एयर द्वारा विंटर शेड्यूल (Octoberसे March ) के तहत मांगे गए स्लॉट को मंजूरी दे दी है।

 बता दें कि हिसार एयरपोर्ट से चंडीगढ़,जयपुर,अयोध्या और दिल्ली के लिए पहले ही उड़ान सेवाएं शुरू कर दी गई थी। अब इसी साल जम्मू- कश्मीर और अहमदाबाद के लिए सीधी फ्लाइट शुरू की तैयारी चल रही है। जम्मू के लिए सीधी फ्लाइट शुरू होने से वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं को काफी फायदा मिलेगा।

फिलहाल हरियाणा से वैष्णोंदेवी का सफर लगभग 8-10 घंटे लंबा होता है। लेकिन फ्लाइट शुरू होने के बाद यात्री महज डेढ़ घंटे में ये सफर तय कर सकेंगे। वहीं अहमदाबाद की सीधी फ्लाइट से हरियाणा के कारोबारियों को गुजरात के व्यापारिक केंद्रों से जुड़ने में सीधी आसानी होगी।

Related posts

हरियाणा से सालासर बालाजी जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, इस जिले से शुरू हुई सीधी बस सेवा

Sahab Ram

एंटी नारकोटिक्स टीम ने मादक पदार्थ के 2 तस्करों को किया काबू, 500 ग्राम चरस समेत 14 हजार रूपये किये बरामद

Voice of Panipat

चंडीगढ़ में मेडल लाने वाले खिलाड़ियों को 6 करोड़ कैश मिलेगा

Voice of Panipat