July 27, 2026
Voice Of Panipat
Latest NewsPanipat

PANIPAT में बादल और ठंडी हवा ने 3 डिग्री और गिराया तापमान, अब 20 को बारिश के आसार

वायस ऑफ पानीपत (देवेंद्र शर्मा):- पानीपत में सुहावना मौसम जारी है। हालांकि गुरुवार को दोपहर बाद उमस ने परेशान किया। शुक्रवार सुबह से ही आसमान में बादलों ने डेरा डाले रखा। 21 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चल रही हवाओं ने गर्मी का सितम कम किया। मौसम विभाग के अनुसार अब 21 जून को बारिश के आसार बन रहे हैं। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

हरियाणा में मानसून की दस्तक के पांच दिन बाद भी पानीपत में बारिश का इंतजार है। मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी पर बने एंट्री साइक्लोन के कारण मानसून कमजोर पड़ा है। जिससे पानीपत समेत प्रदेश के अन्य जिलों में मानसून पहुंचने में देरी हो रही है। वहीं, पूर्वी हवाओं के साथ आ रही नमी ने फिर से उमस पैदा कर दी है। हालांकि शुक्रवार सुबह आसमान में अच्छे बादल छाए रहे। तेज रफ्तार से चली ठंडी हवाओं ने गर्मी और उमस से राहत दी है। हरियाणा के नॉर्थ में मानसून की दस्तक के बाद से ही पानीपत में रोजाना बादल छा रहे हैं, लेकिन बरस नहीं रहे। जिस कारण सुबह के समय तो गर्मी से राहत मिलती है, लेकिन दोपहर होते-होते उमस परेशान करने लगती है।

20 को हो सकती है बारिश
हरियाणा कृषि एवं मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान पर हवाओं का चक्रवात बन चुका है। विंड पैटर्न बदलने और पश्चिमी हवाओं के चलने के कारण बंगाल की तरफ से आ रही हवाओं की सक्रियता कम हुई है। इसी कारण 21 जून तक मौसम बदलता रहेगा और 20 जून को तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार हैं।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

फूड एंड सेफ्टी विभाग ने अचार की फैक्ट्री मे छापेमारी की,11 अचार के सैंपल लिए 

Voice of Panipat

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्‌टर ने राज्य स्तरीय समारोह में किया योग

Voice of Panipat

अब पानीपत में ऑक्सीजन के लिए लोगो को नही खाने होगे धक्के, आज हुई बैठक

Voice of Panipat