30.8 C
Panipat
October 11, 2026
Voice Of Panipat
BusinessCitiesIndia News

ताइवान पिंक अमरूद की खेती ने घनश्याम को बनाया मालामाल

FARMER TIPS: आज के दौर में बागवानी बेहतर कमाई का मध्यम बन रही है। काफी लोग बागवानी से जुड़ कर अपना जीवन बदल रहे हैं। विशेषकर नई किस्मों के पौधे लगा कर परंपरागत खेत से कई गुना अधिक कमाई कर रहे हैं। क्योंकि इन उत्पादों की मांग बाजार में काफी अधिक रहती है।

उत्तर प्रदेश के गोंडा जिला के युवा किसान घनश्याम पाल ने भी अपने 1 बीघा खेत में ताइवान पिंक किस्म के अमरूद लगाकर अपना जीवन बदल लिया है। घनश्याम पाल के अनुसार वह परंपरागत खेत से हट कर नई सोच के साथ आगे बढ़ाना चाहता था। इसके चलते उसने अपने एक बीघा खेत में ताइवान पिंक अमरूत का बाग लगा दिया।

इस पर उसके 15 हजार रुपये खर्च हुए और इसके बाद जब पहली फसल आई तो घनश्याम पाल को करीब 10 हजार रुपये की आमदनी हुई। क्योंकि अब पौधे विकसित होंगे और पैदावार भी बढ़ेगी। ऐसे में आने वाले दिनों में कमाई काफी बढ़ेगी।

हाई स्कूल तक की है पढ़ाई
घनश्याम पाल के अनुसार उसकी पढ़ाई हाईस्कूल तक हुई है। परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण इसके बाद पढ़ाई छोड़नी पड़ी। इसके बाद परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण पढ़ाई बीच में छूट गई। ऐसे में वे खेती में ही लग गए।

खेती शुरू करने के बाद भी मन में कुछ हट कर करने का इरादा था। क्योंकि पारंपरिक खेती से अच्छी आय नहीं मिल रही थी। ऐसे में उन्होंने बागवानी का रास्ता अपनाया और अमरूद के बारे में जानकारी ली। ऐसे में उनको ताइवान पिंक के बारे में पता चला और इसका बाग लगा दिया।

रहती है काफी मांग
किसान घनश्याम पाल के अनुसार उनके बाग से तैयार होने वाला ताइवान पिंक अमरूद काफी मांग में रहता है। हालांकि वे थोक में ही इसकी बिक्री नवाबगंज मंडी में करते हैं। यहां आसानी से इसकी बिक्री हो जाती है। इससे घनश्याम पाल काफी उत्साहित हैं और इसी बागवानी को और अधिक बढ़ाने की योजना बना रहे हैं।

Related posts

HARYANA में होली पर होगी बरसात, मौसम विभाग का 4 जिलों में अलर्ट

Voice of Panipat

PANIPAT:- BBMB बिजली डिविजन में लगी भीषण आग, कई ट्रांसफार्मर मे लगी आग

Voice of Panipat

Breaking:- पानीपत में BJP नेता नीतिसैन के ठिकानों से 40 लाख बरामद, करोड़ की ज्वेलरी भी मिली

Voice of Panipat

Leave a Comment